अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी, सीएम योगी ने की मां सरयू की आरती

अयोध्या में 9वां दीपोत्सव भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। राम की पैड़ी और सरयू तट के 56 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीप जलाए गए, जिसमें 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल है।

15 घंटे पहले

और पढ़े

  1. दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में बिगड़ी हवा, लागू हुए GRAP-2 के एंटी-पॉल्यूशन नियम
  2. उन्होंने भक्तों पर चलाईं गोलियां, हमने अयोध्या को दीयों से सजाया” सीएम योगी का अखिलेश पर तीखा वार
  3. महाराष्ट्र के नंदुरबार में अस्तंबा यात्रा लौटते श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 8 की मौत, 10 से अधिक घायल
  4. लुधियाना से बिहार जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, AC बोगी में शॉर्ट सर्किट से मचा हंगामा
  5. दिल्ली में वंदे भारत के कर्मचारियों की ‘बागपत 2.0’ फाइट वायरल — कूड़ेदान और बेल्ट से मारपीट!
  6. Gujarat Cabinet: मंत्रियों के विभाग का हुआ बंटवारा, जानें किसे कौन सी मिली जिम्मेदारी?
  7. उत्तर बस्तर में नक्सलवाद का अंत! 200 से अधिक नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर
  8. अयोध्या दीपोत्सव 2025: अयोध्या दीपोत्सव में अंतरराष्ट्रीय रंग, पांच देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
  9. उत्तर प्रदेश: सीएम योगी का दिवाली तोहफा, 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3% DA बढ़ोतरी
  10. Punjab News: कौन हैं DIG हरचरण भुल्लर सिंह जो 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया?
  11. गुजरात मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल: सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल होगा नए कैबिनेट का गठन
  12. इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ पिया जहर जानिए दर्दनाक घटना के पीछे की वजह
  13. जैसलमेर में चलती बस में भीषण आग: यात्रियों में मची चीख-पुकार, 10-12 की मौत की आशंका
  14. स्कूल में पूर्व छात्रों की नॉनवेज पार्टी, मां सरस्वती की मूर्ति ढकने पर विवाद, शिक्षक निलंबित
  15. मुझे जंगल में घसीटा, और अपने दोस्त को बुलाने को कहा; बंगाल गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती

अयोध्या में 9वां दीपोत्सव भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। राम की पैड़ी और सरयू तट के 56 घाटों पर कुल 28 लाख से अधिक दीप जलाए गए, जिसमें 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। दीपोत्सव में 32,000 स्वयंसेवक जुटे थे और पूरे कार्यक्रम को लेजर और लाइट शो से सजाया गया।

Live Update

अयोध्या दीपोत्सव: सरयू तट पर जगमगाया राम की पैड़ी

अयोध्या में सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। घाटों को दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। साथ ही लेजर और लाइट शो के माध्यम से शहर में उत्सव का माहौल बनाया गया है।

रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम

दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी पर रामलीला का मंचन भी किया जा रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी और दीपों की चमक के बीच भक्त और पर्यटक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं।

दीपोत्सव की भव्य तैयारी और रिकॉर्ड

इस साल दीपोत्सव में राम की पैड़ी और सरयू तट के सभी 56 घाटों पर दीपक प्रज्ज्वलित किए गए।

दीप प्रज्ज्वलन केवल 15 मिनट में पूरा किया गया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम भी मौके पर मौजूद रही।

इस भव्य आयोजन के लिए राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 32,000 स्वयंसेवक शामिल हुए। दीप जलने के बाद पूरे अयोध्या शहर में शांति और भक्ति का वातावरण बन गया।

सीएम योगी की भागीदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीपैड से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूपों का स्वागत किया। इसके बाद रामकथा पार्क में:

श्रीराम का राजतिलक किया गया।

राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का तिलक और माल्यार्पण किया।

मां सरयू की आरती भी की गई।

इसके बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए।

रोशनी और लेजर शो का जादू

दीपोत्सव में 26 लाख दीपों के प्रज्ज्वलन के बाद पूरे सरयू तट और राम की पैड़ी को लेजर और लाइट शो से सजाया गया। यह नजारा हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर गया।

सीएम योगी ने कहीं ये बात 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपोत्सव सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा: प्रदेश में अब कानून का राज है। पहले त्योहारों के समय दंगे होते थे, अब शांति कायम है। अपराधी भयभीत हैं, किसान खुशहाल, युवा अवसरों से भरपूर और महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं।

दीप हमें यह याद दिलाते हैं कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन कभी पराजित नहीं होता। योगी ने कहा कि सनातन धर्म की 500 वर्षों की संघर्ष यात्रा की परिणति अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण है।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in