
अयोध्या में 9वां दीपोत्सव भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। राम की पैड़ी और सरयू तट के 56 घाटों पर कुल 28 लाख से अधिक दीप जलाए गए, जिसमें 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। दीपोत्सव में 32,000 स्वयंसेवक जुटे थे और पूरे कार्यक्रम को लेजर और लाइट शो से सजाया गया।
Live Update
#WATCH | Uttar Pradesh: Mesmerising visuals from Ayodhya.
— ANI (@ANI) October 19, 2025
A large number of people gathered at Ram ki Paidi at the banks of River Saryu in Ayodhya for #Deepotsav2025
(Source: ANI/UP Govt) pic.twitter.com/AI6m1dIKdC
अयोध्या दीपोत्सव: सरयू तट पर जगमगाया राम की पैड़ी
अयोध्या में सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। घाटों को दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। साथ ही लेजर और लाइट शो के माध्यम से शहर में उत्सव का माहौल बनाया गया है।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अयोध्या में सरयू नदी के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर लेज़र और लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2025
दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगाते घाट के साथ, यहां दीपोत्सव मनाया जा रहा है।
(सोर्स: ANI/उत्तर प्रदेश सरकार) pic.twitter.com/78UkRuazWY
रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम
दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी पर रामलीला का मंचन भी किया जा रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी और दीपों की चमक के बीच भक्त और पर्यटक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अयोध्या में सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर लेज़र और लाइट शो चल रहा है। दीपों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगाते घाट के साथ, यहां दीपोत्सव मनाया जा रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2025
(सोर्स: ANI/उत्तर प्रदेश सरकार) pic.twitter.com/Qm3eK3vwQG
दीपोत्सव की भव्य तैयारी और रिकॉर्ड
इस साल दीपोत्सव में राम की पैड़ी और सरयू तट के सभी 56 घाटों पर दीपक प्रज्ज्वलित किए गए।
दीप प्रज्ज्वलन केवल 15 मिनट में पूरा किया गया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम भी मौके पर मौजूद रही।
इस भव्य आयोजन के लिए राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 32,000 स्वयंसेवक शामिल हुए। दीप जलने के बाद पूरे अयोध्या शहर में शांति और भक्ति का वातावरण बन गया।
#WATCH | Ayodhya: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath performs aarti at the banks of River Saryu in Ayodhya as he participates in #Deepotsav2025
— ANI (@ANI) October 19, 2025
(Source: ANI/UP Govt) pic.twitter.com/WCgiwZOLOx
सीएम योगी की भागीदारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीपैड से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूपों का स्वागत किया। इसके बाद रामकथा पार्क में:
श्रीराम का राजतिलक किया गया।
राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का तिलक और माल्यार्पण किया।
मां सरयू की आरती भी की गई।
इसके बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए।
#WATCH | Ayodhya: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath performs Saryu aarti at the banks of River Saryu in Ayodhya.#Deepotsav2025
— ANI (@ANI) October 19, 2025
(Source: ANI/UP Govt) pic.twitter.com/itQimA5OuG
रोशनी और लेजर शो का जादू
दीपोत्सव में 26 लाख दीपों के प्रज्ज्वलन के बाद पूरे सरयू तट और राम की पैड़ी को लेजर और लाइट शो से सजाया गया। यह नजारा हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर गया।
#WATCH | Uttar Pradesh: Laser and light show underway at Ram ki Paidi at the banks of River Saryu in Ayodhya. With the Ghat lit up with diyas and colourful lights, #Deepotsav is being celebrated here.
— ANI (@ANI) October 19, 2025
(Source: ANI/UP Govt) pic.twitter.com/IFq2j8NQVd
सीएम योगी ने कहीं ये बात
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपोत्सव सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा: प्रदेश में अब कानून का राज है। पहले त्योहारों के समय दंगे होते थे, अब शांति कायम है। अपराधी भयभीत हैं, किसान खुशहाल, युवा अवसरों से भरपूर और महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं।
दीप हमें यह याद दिलाते हैं कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन कभी पराजित नहीं होता। योगी ने कहा कि सनातन धर्म की 500 वर्षों की संघर्ष यात्रा की परिणति अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण है।
Saurabh Dwivedi