.jpg)
Iran-US War: एक बार फिर उत्तर कोरिया ने दुनिया की टेशन बढ़ाने का काम किया है। दरअसल, 19 अप्रैल रविवार को उत्तर कोरिया ने कई बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। जिससे पूर्वी एशिया में सुरक्षा स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव फिर से बढ़ रहा है।
उत्तर कोरिया के सिन्पो क्षेत्र से दागी गईं मिसाइलें
सूत्रों के अनुसार, ये मिसाइलें उत्तर कोरिया के सिन्पो क्षेत्र से दागी गईं। मिसाइलें करीब 140 किलोमीटर की दूरी तक पूर्वी समुद्र की ओर गईं। बताया जा रहा कि ये कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें थीं। हालांकि इनका सामूहिक प्रक्षेपण क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर संकेत माना जा रहा है।
जापान ने घोषित किया आपातकाल
इस घटना के बाद जापान ने राष्ट्रीय आपात स्थिति की घोषणा कर दी और उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। जापानी रक्षा मंत्रालय ने इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन बताया और क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा करार दिया। वहीं दक्षिण कोरिया ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई और उत्तर कोरिया के लगातार बढ़ते मिसाइल परीक्षणों पर चिंता जताई।
मिसाइलों का प्रक्षेपण
विशेषज्ञों का मानना है कि इन मिसाइलों का प्रक्षेपण जमीन आधारित लॉन्चर या पनडुब्बी से किया गया हो सकता है। यदि यह पनडुब्बी से लॉन्च किया गया परीक्षण साबित होता है, तो यह उत्तर कोरिया की सैन्य क्षमता में बड़ा इजाफा माना जाएगा, क्योंकि ऐसी तकनीक से मिसाइलों का पहले से पता लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
Written By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)






