मुंबई स्मैशर्स का दबदबा: इंडियन पिकलबॉल लीग की पहली चैंपियन बनी, फाइनल में हैदराबाद को 5-1 से मात

इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 के फाइनल में मुंबई स्मैशर्स ने हैदराबाद रॉयल्स को 5-1 से हराकर पहली बार लीग की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला गया।

07 December 2025

और पढ़े

  1. 5 मार्च को रद्द हुआ मैच तो....ICC के ये नियम तय करेंगे फाइनल में कौन पहुंचेगा
  2. सेमीफाइनल की दौड़ में भारत ने बनाई राह, इंग्लैंड के खिलाफ होगी रोमांचक भिड़ंत
  3. T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ श्रीलंका... कोच जयसूर्या का टूटा दिल, कहा- 'मैंने यह जिम्मेदारी किसी और को..
  4. T20 सेमीफाइनल की दौड़ अब और दिलचस्प, पाकिस्तान के लिए रास्ता कितना मुश्किल?
  5. क्रिकेटर Rinku Singh पर टूटा दुखों का पहाड़, प‍िता का हुआ न‍िधन... स्टेज-4 लिवर कैंसर से लड़ रहे थे जंग
  6. T20 World Cup 2026: कौन खेलेगा नंबर-3 और प्लेइंग 11 में क्या होगा बदलाव
  7. T20 World Cup: रिंकू सिंह अचानक घर लौटे, टीम में वापसी पर संदेह
  8. T20 वर्ल्ड कप 2026: वानखेड़े में बड़ा मुकाबला, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया
  9. भारत का रोमांचक मुकाबला हार में बदला, साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से हराया, हुई सेमीफाइनल की राह कठिन
  10. क्रिकेट का महासंग्राम, पॉइंट टेबल में भूचाल लाने वाले तीन ताबड़तोड़ मैच आज, फैंस रहें तैयार
  11. बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सलाहुद्दीन ने कहा- खिलाड़ियों का सपना टूटा
  12. Hardik Pandya: कुछ इस अंदाज में हार्दिक पांड्या ने सेलिब्रेट किया अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का जन्मदिन
  13. लगातार 12वीं जीत, फिर भी अधूरी खुशी, जीत के बावजूद भी क्यों बढ़ी भारत की टेंशन?
  14. मौसम बना विलेन IRE vs ZIM मैच रद्द, सुपर-8 की बदली तस्वीर
  15. हार का हिसाब अब कौन देगा? बाबर आजम की बल्लेबाज़ी पर गहराया संकट, शाहीन अफरीदी पर भी लटकी तलवार

इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) 2025 के फाइनल में मुंबई स्मैशर्स ने हैदराबाद रॉयल्स को 5-1 से हराकर इतिहास रच दिया। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में खेले गए इस मुकाबले में शुरुआत से अंत तक मुंबई की टीम का दबदबा देखने को मिला।

मुंबई की धमाकेदार शुरुआत : क्वांग डुओंग का कमाल

फाइनल की शुरुआत पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले से हुई। मुंबई की तरफ से 19 साल के क्वांग डुओंग ने शानदार खेल दिखाते हुए तेजस गुलाटी को 15-4 से हरा दिया। तेजस शुरुआत में ही डुओंग की गति और सटीक शॉट्स के आगे टिक नहीं सके। इस जीत के बाद मुंबई ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

मेंस डबल्स में मुंबई ने बढ़त की दोगुनी

दूसरा मुकाबला मेंस डबल्स का था। मुंबई की जोड़ी क्वांग डुओंग और अमोल रामचंदानी ने हैदराबाद के बेन न्यूवेल और दिव्यांशु कटारिया को 15-10 से मात दी। इस जीत के साथ मुंबई 2-0 की मजबूत स्थिति में पहुंच गई और खिताब की ओर कदम बढ़ाए।

मेगन फज ने दिलाई हैदराबाद को उम्मीद

तीसरे मुकाबले महिलाओं का सिंगल्स था। हैदराबाद की मेगन फज ने शानदार खेल दिखाते हुए सिंदूर मित्तल को 15-5 से हराया। इस जीत से स्कोर 2-1 हुआ और हैदराबाद ने मुकाबले में वापसी की उम्मीद जताई।

विमेंस डबल्स में मुंबई फिर छा गई

महिलाओं का डबल्स मुकाबला बेहद अहम था। मुंबई की एलिसन हैरिस और पर्ल अमलसदीवाला की जोड़ी ने मेगन फज–श्रेया चक्रवर्ती को 15-10 से हराया। इस जीत के साथ मुंबई 3-1 की अजेय बढ़त पर पहुंच गई और फाइनल लगभग अपने नाम कर लिया।

ग्रैंड रैली में मुंबई की अंतिम जीत

फाइनल का आखिरी हिस्सा ग्रैंड रैली था, जिसमें सभी खिलाड़ी शामिल होते हैं। मुंबई ने यहां भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 21-14 से जीत दर्ज की। कुल मिलाकर मुंबई स्मैशर्स ने फाइनल 5-1 से जीतकर लीग की पहली चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

IPBL क्या है?

इंडियन पिकलबॉल लीग टाइम्स ग्रुप द्वारा शुरू की गई भारत की पहली और आधिकारिक राष्ट्रीय पिकलबॉल लीग है। इसे इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) की मंजूरी मिली है। फर्स्ट सीजन 1 से 7 दिसंबर 2025 तक दिल्ली में आयोजित हुआ।

इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA)

यह भारत में पिकलबॉल खेल का आधिकारिक संचालन संगठन है। यह देशभर में टूर्नामेंट आयोजित करके सभी उम्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करता है।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in