.jpg)
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है, जो यह सिखाती है कि हर वक्त परफेक्ट होना जरूरी नहीं है। फिल्म की टीम इन दिनों प्रमोशन में काफी व्यस्त है।
अक्षय कुमार के गेम शो नजर आएंगी फिल्म की टीम
अक्षय कुमार के गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के आने वाले एपिसोड में फिल्म की टीम नजर आएगी, जिसमें मृणाल ठाकुर, सिद्धांत चतुर्वेदी और डायरेक्टर रवि उदयावर नजर आएंगे। इस एपिसोड में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह फिलहाल किसी रिलेशनशिप में नहीं है।
View this post on Instagram
मृणाल ने रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी
अक्षय कुमार इस एपिसोड में मृणाल की टांग खींचते हुए पूछते हैं, 'मृणाल, सोशल मीडिया पर आपके बारे में काफी चर्चा चल रही है। आपका अभी रिलेशनशिप स्टेट्स क्या है?' यह सवाल सुनकर मृणाल ने बिना झिझक के जवाब दिया, 'मैं अभी सिंगल हूं और मिंगल होने के लिए तैयार हूं।'
साउथ एक्टर धनुष के साछ जुड़ रहे हैं नाम
अक्षय ने इस पल को जाने नहीं दिया और दर्शकों में से एक आदमी को उठने के लिए कहा, उस आदमी ने तुरंत जवाब दिया कि वह शादीशुदा है। अक्षय ने उसे देखकर मजेदार जवाब देते हुए कहा, 'मैं मिंगल करने के लिए नहीं बुला रहा था।' बता दें कि कुछ समय से सोशल मीडिया पर मृणाल और साउथ एक्टर धनुष के रिश्ते और शादी के बारे में काफी अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने इस जवाब से अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
written by- Toshi Shah


.jpg)



.jpg)



.jpg)



.jpg)
