ट्रेड वॉर के बीच मोदी-ट्रंप की बातचीत, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बढ़ी उम्मीदें

फोन कॉल के दौरान उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने की कोशिशों को तेज करने और इस दिशा में मिलकर काम करने की बात पर जोर दिया।

11 December 2025

और पढ़े

  1. Iran-US War: 'जिंदा रहना है तो...', जंग के बीच मिडिल ईस्ट में अमेरिकियों के लिए चेतावनी
  2. पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का ताबड़तोड़ वार... तालिबान ने पाक चौकियों पर किया कब्जा, UN पर भी भड़का
  3. मिडिल ईस्ट में वॉर मोड ऑन, ईरान अमेरिकी एयरबेस पर चुन-चुन कर रहा अटैक; ट्रंप ने कहा- ईरानी जनता अब अपने देश....
  4. खामेनेई की मौत का बदला लेगा IRGC, कहा- अमेरिकी सैन्य अड्डों पर विनाशकारी हमले...
  5. ईरान ने किया पलटवार... इजराइल पर दागीं 400 मिसाइलें, मिडिल ईस्ट में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी किया हमला
  6. शुरू हो गई जंग... इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
  7. बोलीविया में नोटों से भरा विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत...कई घायल
  8. अमेरिका का समर्थन या संकेत? ट्रंप ने की पाकिस्तान के नेताओं की तारीफ, अफगान सीमा पर दिया बड़ा बयान
  9. देर रात छिड़ी जंग! अफगानिस्तान ने 19 पोस्ट पर किया कब्जा...तो Pakistan ने भी काबुल-कंधार में किए एयरस्ट्राइक
  10. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी, कहा- शर्मनाक हरकत का मिलेगा जवाब...
  11. 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदों की उम्मीदों के बीच इस्राइल रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  12. एपस्टीन फाइल्स से UK की राजनीति में आया भूचाल! पूर्व राजदूत पीटर मंडेलसन भी गिरफ्तार, कहा- गहरा अफसोस....
  13. धुआं-धुआं हुआ मेक्सिको! ड्रग माफिया 'एल मेंचो' की मौत पर जले कई राज्य, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
  14. नेपाल में भयंकर दुर्घटना, काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, 18 से ज्यादी की मौत कई घायल
  15. India-US Trade Deal: भारत को लगा बड़ा झटका! ट्रंप के नए टैरिफ विवाद के बीच अहम बैठक को टाली

भारत और अमेरिका के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के बीच, प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच गुरुवार को बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने इस बातचीत में भारत-अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। फोन कॉल के दौरान उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने की कोशिशों को तेज करने और इस दिशा में मिलकर काम करने की बात पर जोर दिया।

दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और अमेरिका कई क्षेत्रों में एक-दूसरे के साथ अच्छे से काम कर रहे हैं और यह साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। वहीं, गुरुवार को ही अमेरिकी अधिकारी दिल्ली में भारतीय अधिकारियों के साथ दो दिनों की बातचीत शुरू कर रहे थे।

वॉशिंगटन में एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि भारत ने लंबे समय से लंबित व्यापार समझौते के लिए अब तक का सबसे अच्छा और मजबूत प्रस्ताव दिया है। लेकिन अभी भी भारत अमेरिकी मांस और डेयरी उत्पादों को अपने बाजार में आने देने को लेकर तैयार नहीं है, और यही दोनों देशों के बीच आगे बढ़ने में रुकावट पैदा कर रही है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में बात करते हुए एक्स पर लिखा कि, "राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मेरी बहुत सौहार्दपूर्ण और सार्थक बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और रीजनल एवं इंटरनेशनल डेवलपमेंट पर चर्चा की। भारत और U.S. ग्लोबल शांति, स्टेबिलिटी और खुशहाली के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।"

अमेरिका-भारत की वार्ता शुरू

अमेरिका के व्यापार उप प्रतिनिधि रिक स्विट्जर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भारत के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव दर्पण जैन से बातचीत शुरू कर चुका है। यह दौरा बहुत अहम है, क्योंकि भारत और अमेरिका इस साल एक नए व्यापार समझौते के पहले चरण को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद बढ़ गया है।

अमेरिका ने भारत पर बड़ा कदम उठाते हुए रूस से तेल खरीदने के कारण भारतीय सामानों पर 25% टैरिफ और 25% अतिरिक्त जुर्माना लगाया है। यानी कुल मिलाकर 50% शुल्क, जो किसी भी साझेदार देश पर लगाए जाने वाले सबसे ऊँचे शुल्कों में से एक है।

-Shraddha Mishra

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in