TVK को सत्ता से हटाने की तैयारी? एमके स्टालिन के बयान से मचा सियासी भूचाल

DMK अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने TVK सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने TVK सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। एमके स्टालिन ने यह दावा किया है कि मौजूदा TVK सरकार उन दलों के समर्थन से चल रही है, जो कभी द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थे।

10 घंटे पहले

और पढ़े

  1. पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग में तीस्ता नदी में गिरी कार, 5 वर्षीय बच्ची समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
  2. झारखंड में गठबंधन की एकजुटता बरकरार, JMM-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बनी सहमति
  3. खान सर के कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी जांच, नियमों की अनदेखी पर 15 जून तक का अल्टीमेटम
  4. वाराणसी में मांस और मछली की दुकानों पर बड़ा फैसला, शहर से बाहर होंगी शिफ्ट
  5. उत्तराखंड भीषण सड़क हादसा: टिहरी में पलटी चारधाम यात्रा बस, 8 यात्री घायल
  6. अन्नामलाई के नए संगठन पर सियासी संग्राम, थलापति विजय की पार्टी ने कहा- पुरानी फिल्म...
  7. अलका लांबा को दोषी ठहराने के बाद अच्छे आचरण की शर्त पर रिहाई, कोर्ट ने भरवाया एक लाख रुपये का बॉन्ड
  8. यूसुफ पठान से बातचीत की अटकलों को सौरव गांगुली ने किया खारिज, बोले- 'मेरी कोई बातचीत नहीं हुई'
  9. पवन सिंह ने CM सम्राट चौधरी और संजय सरावगी से की खास मुलाकात, तस्वीरें वायरल
  10. गाजियाबाद में अवैध रूप से संचालित मदरसा सील, बच्चों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
  11. 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर ये क्या बोल गए संजय राउत
  12. सरेंडर नहीं कर पाएंगे खान सर: कोर्ट का समय समाप्त, वकील बोले- जल्द दाखिल करेंगे अग्रिम जमानत की याचिका
  13. ऑपरेशन 'ब्लू स्टार' की 42वीं बरसी पर स्वर्ण मंदिर में भिंडरावाले के पोस्टर, लगे खालिस्तान समर्थक नारे
  14. सुरक्षा में कटौती से नाराज लालू परिवार,राबड़ी देवी ने लौटाए सभी सुरक्षाकर्मी
  15. बिहार की राजनीति में हलचल, सरकार ने लिया फैसला; लालू-राबड़ी की Z+ सुरक्षा हटी

DMK अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने TVK सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने TVK सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। एमके स्टालिन ने यह दावा किया है कि मौजूदा TVK सरकार उन दलों के समर्थन से चल रही है, जो कभी द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थे। साथ ही उन्होंने यह संकल्प लिया कि उनकी पार्टी जल्द ही इस सरकार का अंत करेगी।

एक कार्यक्रम में स्टालिन ने दिया बड़ा बयान

दरअसल, एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्टालिन ने आरोप लगाया कि सरकार उन दलों के समर्थन पर निर्भर है, जो कभी डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थे। उस गठबंधन के तहत विधानसभा सीटें हासिल की थीं।

'गठबंधन सहयोगियों की दया पर चल रही सरकार'

उन्होंने आगे कहा, मौजूदा सरकार हमारे पूर्व गठबंधन सहयोगियों की दया पर चल रही है। वे दल चाहते थे कि DMK की जीत हो। उनके नेताओं ने मुझे कई मौकों पर बताया था कि वे TVK में शामिल होने का इरादा रखते हैं। मैंने उनसे कहा था कि यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। हालांकि उस समय, मैं ऐसी स्थिति नहीं चाहता था, जिससे राज्य में राष्ट्रपति शासन या बीजेपी का शासन लागू हो जाए।

'DMK जल्द ही TVK सरकार को सत्ता से बाहर करेगी'

DMK अध्यक्ष स्टालिन ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी ने अब तक सरकार को अस्थिर करने का कोई कदम नहीं उठाया, क्योंकि वे तमिलनाडु में राजनीतिक अनिश्चितता नहीं चाहते थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और कैडरों से TVK सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए काम करने का आह्वान किया। स्टालिन ने पूरा भरोसा जताया कि DMK जल्द ही राज्य की सत्ता में शानदार वापसी करेगी।

चुनाव में 108 सीटें जीत रचा था इतिहास

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने सभी को चौंका कर रख दिया। चुनाव में अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और उसने 108 सीटें जीतीं। तो वहीं DMK गठबंधन को 73 सीटें (DMK- 59 सीटें, कांग्रेस- 5 सीटें, CPI- 2 सीटें, CPI-M- 2 सीटें, VCK- 2 सीटें, IUML- 2 सीटें, DMDK- 1 सीट) मिलीं। AIADMK गठबंधन को 53 सीटों (AIADMK- 47 सीटें, PMK- 4 सीटें, BJP- 1 सीट, AMMK- 1 सीट) से संतोष करना पड़ा।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in