मकान मालिक के एक मैसेज ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी

बेंगलुरु से एक ऐसी पोस्ट वायरल हो रही है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। ये पोस्ट कृतिका कुमारी नाम की एक महिला ने एक्स पर शेयर की है।

3 घंटे पहले

और पढ़े

  1. प्यार, धोखा और कत्ल की साजिश, सिया ने प्रेमी संग मिलकर मंगेतर केतन अग्रवाल को दिया खाई में धक्का!
  2. अकेलेपन से बचने के लिए जेल जा रही हैं बुजुर्ग महिलाएं, जानिए जापान का हैरान करने वाला सच
  3. 'व्यू वाली बालकनी' नहीं, 'व्यू वाला टॉयलेट'! फ्लैट का वीडियो वायरल
  4. Fridge Cleaning Accident:चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
  5. 100 साल तक जंगल में छिपा रहा पूरा गांव...अब तस्वीरें देखकर लोग हैरान
  6. 12 सेकंड में ढूंढिए 009 के बीच छिपा 999, क्या आपकी नजरें हैं इतनी तेज?
  7. क्या आप जानते हैं? लालकिले से एक दिन में होती है इतनी कमाई
  8. वॉकमैन और कैसेट का दौर जिंदा! अफगानिस्तान के बाजार का वीडियो हुआ वायरल
  9. 22 की उम्र, 1 लाख तनख्वाह… फिर भी मुंबई के इस युवक को सता रही रिटायरमेंट की चिंता
  10. वॉशरूम ब्रेक का हिसाब रख रही थी कंपनी, कर्मचारी की पोस्ट से छिड़ी बहस
  11. 12 साल छोटे युवक पर आया 3 बच्चों की मां का दिल, खुला राज तो पति ने मंदिर में करा दी शादी
  12. लाल लिपस्टिक वाले होंठों वाली अनोखी मछली, जो तैरने से ज्यादा समुद्र की तलहटी पर चलना करती है पसंद
  13. पिंजरे में बंद तोते पर सांप ने किया हमला, वीडियो देख दहल गए लोग
  14. Forest और Jungle एक नहीं... जानिए दोनों के बीच का असली अंतर
  15. क्यों छोड़ते हैं कॉपी में लेफ्ट साइड जगह? जानिए इसके पीछे का दिलचस्प इतिहास

आमतौर पर मकान मालिक और किरायेदार के बीच विवाद या अनबन की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई एक घटना ने लोगों का नजरिया बदल दिया है। बेंगलुरु में रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृतिका कुमारी ने अपने मकान मालिक से जुड़ा एक अनुभव साझा किया, जिसे इंटरनेट पर खूब सराहा जा रहा है।

कृतिका ने बताई स्टोरी

कृतिका ने बताया कि वह किराए के फ्लैट में रहती हैं और उनकी योजना जुलाई के अंत तक घर खाली करने की थी। हालांकि, समय पर नया घर नहीं मिलने के कारण उन्होंने अपने मकान मालिक से संपर्क कर कुछ और महीनों तक उसी फ्लैट में रहने की अनुमति मांगी, उन्हें लगा था कि शायद मकान मालिक किराया बढ़ाने की बात करेंगे या अनुरोध ठुकरा देंगे, लेकिन जवाब उनकी उम्मीद से बिल्कुल अलग था। मकान मालिक ने बेहद स्नेहपूर्ण अंदाज में लिखा कि वे चाहते हैं कि कृतिका लंबे समय तक वहीं रहें और घर छोड़कर न जाएं। इस संदेश का स्क्रीनशॉट कृतिका ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

बड़ी संख्या में लोग दे रहें है प्रतिक्रिया

पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने मकान मालिक के व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे समझदार और सहयोगी मकान मालिक बहुत कम देखने को मिलते हैं। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में सलाह भी दी कि इतने अच्छे मकान मालिक मिलने पर घर बदलने का विचार छोड़ देना चाहिए। सोशल मीडिया पर इस घटना को सकारात्मक रिश्तों की मिसाल माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि मकान मालिक और किरायेदार के बीच इसी तरह सम्मान और सहयोग का रिश्ता हो, तो दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों का जीवन काफी आसान और सुखद हो सकता है।

 

Written By Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in