केसी त्यागी ने थामा RLD का दामन, कभी नीतीश कुमार के माने जाते थे करीबी

KC Tyagi: जदयू के वरिष्ठ नेता रहे केसी त्यागी ने आखिरकार राष्ट्रीय लोक दल (RLD) का दामन थाम लिया है।

11 घंटे पहले

और पढ़े

  1. पीएम मोदी ने की एक और नई उपलब्धि अपने नाम, फिर चला मोदी मैजिक
  2. Tibbia College Incident: नोटिस बोर्ड पर मांस मिला, पुलिस ने अफवाहों से किया इनकार
  3. अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट
  4. ‘धाकड़’ से अब ‘धुरंधर’ बने CM धामी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा '2027 में लगेगा जीत का सिक्सर'
  5. मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार, पेट्रोल-डीजल और LPG कीमतों पर घेरा
  6. फरीदाबाद में सगाई से नाराज प्रेमी का खौफनाक कदम, गर्लफ्रेंड को जहर पिलाकर खुद भी खाया जहर
  7. खाड़ी तनाव के बीच देश में शांति और भाईचारे के साथ मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद
  8. पीएम मोदी की इंस्टा स्टोरी में बेटे की भावुक अपील ने जीता सबका दिल
  9. देशभर में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-बिहार समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
  10. दिल्ली में ईद के मौके पर कड़ी सुरक्षा: ट्रैफिक, भीड़ और हाईटेक निगरानी का पूरा इंतजाम
  11. संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, कई विषय पर हुई चर्चा
  12. केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में पूजा शुल्क में हुई बढ़ोत्तरी, जानिए शुल्क की नई दरें
  13. दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में छाया रहेगा अंधेरा...तो 22 राज्यों के लिए भीषण आंधी-बारिश का अलर्ट
  14. दिल्ली के पालम अग्निकांड पीड़ितों से मिलने पहुंचे केजरीवाल, बीजेपी-AAP कार्यकर्ताओं ने काट दिया वबाल?
  15. बंगाल चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट जारी, जानें कहां से ताल ठोकेंगे ये दिग्गज?

KC Tyagi: जदयू के वरिष्ठ नेता रहे केसी त्यागी ने आखिरकार राष्ट्रीय लोक दल (RLD) का दामन थाम लिया है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए त्यागी ने राष्ट्रीय लोक दल में आधिकारिक रूप से शामिल होकर नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहे।

RLD में शामिल होने के बाद क्या बोलें केसी त्यागी

जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में शामिल हो गए है। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहें। RLD में शामिल होने के बाद केसी त्यागी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि "मैंने अपना राजनीतिक जीवन ही लोक दल से शुरू किया था। ये उसी का स्वरूप है, इसमें कुछ नया नहीं है...जो चौधरी चरण सिंह का बचा हुआ सपना है, उसे पूरा करने में हम मदद करेंग।''

केसी त्यागी ने पहली दिए थे संकेत

जानकारी के लिए बता दें, अपने इस्तीफे के बाद त्यागी ने संकेत दिए थे कि वे जल्द ही अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा फैसला करेंगे। इसी कड़ी में उन्होंने 22 मार्च को दिल्ली में बैठक कर आगे की रणनीति तय करने की बात कही थी। इससे पहले, 9 जनवरी को उन्होंने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग भी उठाई थी, जिस पर पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी। इसके बाद से ही उनके RLD में जाने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

केसी त्यागी के वजह से यूपी में RLD को मिलेगी मजबूती

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, केसी त्यागी के (RLD) में शामिल होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूती मिल सकती है। त्यागी उस समाज से आते हैं जिसकी इस क्षेत्र में अच्छी-खासी संख्या है। ऐसे में जयंत चौधरी को एक अनुभवी और मुखर नेता का साथ मिलेगा, जो पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से सामने रख सके।

नीतीश कुमार के बेहद करीबी थे केसी त्यागी

गौरतलब है कि केसी त्यागी कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते थे और RJD के प्रमुख चेहरों में शामिल थे। हालांकि, बीते कुछ समय से पार्टी में उनकी सक्रियता कम हो गई थी और उन्हें हाशिए पर माना जा रहा था। 16 मार्च को उन्होंने साफ कर दिया था कि उन्होंने जेडीयू की सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है, जिसके बाद उनके पार्टी छोड़ने की पुष्टि हो गई थी।

महासचिव के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

केसी त्यागी का राजनीतिक सफर भी काफी लंबा और प्रभावशाली रहा है। वर्ष 2003 में जब समता पार्टी और जनता दल के विलय से जेडीयू का गठन हुआ था। तब शरद यादव और नीतीश कुमार के साथ त्यागी भी पार्टी के मजबूत स्तंभों में गिने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक पार्टी के महासचिव के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in