झारखंड में गठबंधन की एकजुटता बरकरार, JMM-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बनी सहमति

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के बीच चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। दोनों दलों के बीच पिछले कई दिनों से उम्मीदवारों के चयन को लेकर तनाव बना हुआ था, लेकिन अब गठबंधन में सहमति बन गई है।

6 घंटे पहले

और पढ़े

  1. पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग में तीस्ता नदी में गिरी कार, 5 वर्षीय बच्ची समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
  2. खान सर के कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी जांच, नियमों की अनदेखी पर 15 जून तक का अल्टीमेटम
  3. वाराणसी में मांस और मछली की दुकानों पर बड़ा फैसला, शहर से बाहर होंगी शिफ्ट
  4. TVK को सत्ता से हटाने की तैयारी? एमके स्टालिन के बयान से मचा सियासी भूचाल
  5. उत्तराखंड भीषण सड़क हादसा: टिहरी में पलटी चारधाम यात्रा बस, 8 यात्री घायल
  6. अन्नामलाई के नए संगठन पर सियासी संग्राम, थलापति विजय की पार्टी ने कहा- पुरानी फिल्म...
  7. अलका लांबा को दोषी ठहराने के बाद अच्छे आचरण की शर्त पर रिहाई, कोर्ट ने भरवाया एक लाख रुपये का बॉन्ड
  8. यूसुफ पठान से बातचीत की अटकलों को सौरव गांगुली ने किया खारिज, बोले- 'मेरी कोई बातचीत नहीं हुई'
  9. पवन सिंह ने CM सम्राट चौधरी और संजय सरावगी से की खास मुलाकात, तस्वीरें वायरल
  10. गाजियाबाद में अवैध रूप से संचालित मदरसा सील, बच्चों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
  11. 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर ये क्या बोल गए संजय राउत
  12. सरेंडर नहीं कर पाएंगे खान सर: कोर्ट का समय समाप्त, वकील बोले- जल्द दाखिल करेंगे अग्रिम जमानत की याचिका
  13. ऑपरेशन 'ब्लू स्टार' की 42वीं बरसी पर स्वर्ण मंदिर में भिंडरावाले के पोस्टर, लगे खालिस्तान समर्थक नारे
  14. सुरक्षा में कटौती से नाराज लालू परिवार,राबड़ी देवी ने लौटाए सभी सुरक्षाकर्मी
  15. बिहार की राजनीति में हलचल, सरकार ने लिया फैसला; लालू-राबड़ी की Z+ सुरक्षा हटी

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के बीच चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। दोनों दलों के बीच पिछले कई दिनों से उम्मीदवारों के चयन को लेकर तनाव बना हुआ था, लेकिन अब गठबंधन में सहमति बन गई है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री और JMM प्रमुख हेमंत सोरेन कांग्रेस नेताओं के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद एक-एक सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं।

भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की बातचीत

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विस्तृत चर्चा की। बातचीत के दौरान गठबंधन की एकजुटता बनाए रखने और विपक्ष को कोई अवसर न देने पर जोर दिया गया। इसके बाद दोनों दलों के बीच सहमति बन गई कि राज्यसभा की 2 सीटों में से एक पर कांग्रेस और दूसरी पर JMM अपना उम्मीदवार उतारेगी।

हेमंत सोरेन ने गठबंधन के सभी विधायकों को डिनर पर किया आमंत्रित

सूत्रों के मुताबिक, समझौते के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार रात गठबंधन के सभी विधायकों को डिनर पर आमंत्रित किया है। इसे गठबंधन की एकता और चुनावी रणनीति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

क्यों शुरू हुआ था विवाद?

दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मीडिया सलाहकार प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित कर दिया था। कांग्रेस के इस फैसले से JMM नाराज हो गई थी। JMM नेताओं का आरोप था कि उम्मीदवार घोषित करने से पहले कांग्रेस ने उन्हें विश्वास में नहीं लिया और गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया।

JMM के महासचिव ने कांग्रेस के खिलाफ खुलकर जताई थी नाराजगी

JMM के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने खुलकर नाराजगी जताते हुए कहा था कि कांग्रेस के इस कदम से पार्टी की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके बाद JMM ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की संभावना जताई थी। पार्टी का तर्क था कि गठबंधन के पास दोनों सीटें जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल है और इसलिए दोनों सीटों पर उसकी दावेदारी बनती है।

कांग्रेस और JMM के बीच हुए समझौते से गठबंधन होगा मजबूत

इस बीच JMM ने पूर्व मंत्री और विधायक बैद्यनाथ राम को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया था। बैद्यनाथ राम ने भी कहा था कि कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित करने से पहले JMM से कोई चर्चा नहीं की थी। हालांकि अब दोनों दलों के बीच सहमति बनने के बाद राज्यसभा चुनाव में गठबंधन एकजुट नजर आ रहा है। कहा जा रहा कि यह समझौता झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन को मजबूती देगा और राज्यसभा चुनाव में उसकी जीत की राह आसान करेगा।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in