
झांसी में शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने ऐसा उत्पात मचाया कि देखने वालों की रूह कांप गई। नवाबाद थाना क्षेत्र के जेल चौराहा के पास स्थित एक होटल में 8 युवकों की दबंगई का पूरा दृश्य CCTV में कैद हो गया। यह घटना 15 फरवरी की रात करीब 10:20 बजे की है, जब 7-8 युवक होटल में कमरा लेने पहुंचे थे।
होटल मैनेजर और कर्मचारियों पर बेल्टों का कहर
होटल के मालिक घनेंद्र सिंह ठाकुर, जो टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के निवासी हैं, ने बताया कि उनका होटल “विकास” पिछले 7 महीनों से चल रहा है। उस रात पहले दो युवक काउंटर पर आए और सभी 8 लोगों को एक ही कमरे में ठहराने की जिद करने लगे। मैनेजर ने होटल के नियमों के मुताबिक स्पष्ट किया कि केवल दो कमरे उपलब्ध हैं और कुल किराया 1600 रुपये होगा। बस, यही बात युवकों को रास नहीं आई।
CCTV में कैद हुआ खौफनाक तमाशा
देखते-देखते बहस गाली-गलौज में बदल गई और फिर बेल्टों से मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया। वायरल हुए 1 मिनट 59 सेकंड के CCTV फुटेज में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि युवकों ने मैनेजर को गिराकर बेरहमी से पीटा। बताया जा रहा है कि उसे करीब 40 बेल्ट मारी गईं। बचाने आए दो कर्मचारियों को भी लात-घूंसों से हमला झेलना पड़ा। कुछ युवक काउंटर पर चढ़ गए, जबकि एक ने पत्थर फेंककर CCTV कैमरा तोड़ दिया—लेकिन तब तक पूरी घटना रिकॉर्ड हो चुकी थी।
पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों को गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि 3 आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया गया है। हालांकि होटल मालिक ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Written by : Anushka sagar

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)