इमरान खान की रिहाई की आवाज दबाने का आरोप, जेमिमा गोल्डस्मिथ ने एलन मस्क को लिखा खुला पत्र

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क से सार्वजनिक रूप से अपील की है।

13 December 2025

और पढ़े

  1. Iran-US War: 'जिंदा रहना है तो...', जंग के बीच मिडिल ईस्ट में अमेरिकियों के लिए चेतावनी
  2. पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का ताबड़तोड़ वार... तालिबान ने पाक चौकियों पर किया कब्जा, UN पर भी भड़का
  3. मिडिल ईस्ट में वॉर मोड ऑन, ईरान अमेरिकी एयरबेस पर चुन-चुन कर रहा अटैक; ट्रंप ने कहा- ईरानी जनता अब अपने देश....
  4. खामेनेई की मौत का बदला लेगा IRGC, कहा- अमेरिकी सैन्य अड्डों पर विनाशकारी हमले...
  5. ईरान ने किया पलटवार... इजराइल पर दागीं 400 मिसाइलें, मिडिल ईस्ट में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी किया हमला
  6. शुरू हो गई जंग... इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
  7. बोलीविया में नोटों से भरा विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत...कई घायल
  8. अमेरिका का समर्थन या संकेत? ट्रंप ने की पाकिस्तान के नेताओं की तारीफ, अफगान सीमा पर दिया बड़ा बयान
  9. देर रात छिड़ी जंग! अफगानिस्तान ने 19 पोस्ट पर किया कब्जा...तो Pakistan ने भी काबुल-कंधार में किए एयरस्ट्राइक
  10. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी, कहा- शर्मनाक हरकत का मिलेगा जवाब...
  11. 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदों की उम्मीदों के बीच इस्राइल रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  12. एपस्टीन फाइल्स से UK की राजनीति में आया भूचाल! पूर्व राजदूत पीटर मंडेलसन भी गिरफ्तार, कहा- गहरा अफसोस....
  13. धुआं-धुआं हुआ मेक्सिको! ड्रग माफिया 'एल मेंचो' की मौत पर जले कई राज्य, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
  14. नेपाल में भयंकर दुर्घटना, काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, 18 से ज्यादी की मौत कई घायल
  15. India-US Trade Deal: भारत को लगा बड़ा झटका! ट्रंप के नए टैरिफ विवाद के बीच अहम बैठक को टाली

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क से सार्वजनिक अपील की है। जेमिमा का कहना है कि X जानबूझकर उनके उन पोस्ट्स की पहुंच कम कर रहा है, जिनमें वह इमरान खान की गिरफ्तारी और जेल में उनके साथ हो रहे व्यवहार की बात करती हैं।

जेमिमा ने एलन मस्क को सीधे संबोधित करते हुए लिखा, “आपने फ्री स्पीच का वादा किया था, लेकिन ऐसी आजादी का क्या मतलब जब कोई सुन ही न सके।”

22 महीनों से जेल में बंद हैं इमरान खान

जेमिमा गोल्डस्मिथ का दावा है कि इमरान खान पिछले 22 महीनों से क्रूर एकांत कारावास में बंद हैं। उन्होंने कहा कि इमरान खान एक राजनीतिक कैदी हैं, जिन्हें 2022 में सत्ता से हटाए जाने के बाद कई मामलों में जेल भेज दिया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके और इमरान खान के दोनों बेटों को महीनों से अपने पिता से मिलने या बात करने की अनुमति नहीं दी गई है। यहां तक कि बेटों को पत्र भेजने तक से रोका जा रहा है।

पाकिस्तान में इमरान खान की आवाज दबाई जा रही : जेमिमा

जेमिमा ने कहा कि पाकिस्तान के टीवी चैनलों और रेडियो से इमरान खान का नाम लगभग मिटा दिया गया है। ऐसे में X ही एकमात्र मंच बचा था, जहां से वह इस “अन्याय” की बात दुनिया तक पहुंचा सकती थीं। लेकिन अब उन्होंने आरोप लगाया कि X भी उनकी पोस्ट्स की पहुंच सीमित कर रहा है।

X के AI टूल ‘Grok’ का हवाला

जेमिमा ने दावा किया कि X के ही AI टूल Grok के विश्लेषण से पता चला है कि उनके अकाउंट पर “सीक्रेट थ्रॉटलिंग” की जा रही है। यानी उनके पोस्ट जानबूझकर कम लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 2023 और 2024 में उनके पोस्ट्स को हर महीने 40 से 90 करोड़ व्यूज मिलते थे, लेकिन 2025 में यह संख्या घटकर सिर्फ 2.86 करोड़ रह गई है, यानी करीब 97% की गिरावट।

पाकिस्तान सरकार पर दबाव डालने का आरोप

जेमिमा का आरोप है कि Grok के मुताबिक, यह दबाव पाकिस्तान की ओर से आ रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पाकिस्तान में X पर से बैन हटा, एक पोस्ट को 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिले, लेकिन इसके बाद उनकी पोस्ट्स की पहुंच फिर अचानक गिर गई।

पियर्स मॉर्गन ने भी उठाई आवाज

ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन ने भी जेमिमा के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने कहा, “इमरान खान के साथ जो हो रहा है, वह बेहद शर्मनाक है। उम्मीद है एलन मस्क इस साफ दिख रही सेंसरशिप को रोकेंगे और पाकिस्तान सरकार इमरान खान को उनके बुनियादी मानवाधिकार देगी।”

परिवार और समर्थकों का विरोध प्रदर्शन

इधर, इमरान खान की बहन अलीमा खान ने भी आरोप लगाया है कि उन्हें रावलपिंडी की अदियाला जेल में अवैध रूप से अलग-थलग रखा गया है और मानसिक व शारीरिक यातनाएं दी जा रही हैं। परिवार और पीटीआई समर्थकों ने जेल के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके चलते भारी सुरक्षा तैनात की गई।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in