IPL 2026: आज LSG और RCB का महामुकाबला, प्लेऑफ की जंग होगी और तेज

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें आरसीबी ने 5 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को 2 जीत मिली हैं।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. IPL 2026: Sunrisers Hyderabad की वापसी या Punjab Kings की बादशाहत...कौन मारेगा बाज़ी?
  2. IPL 2026: दिल्ली बनाम चेन्नई की भिड़ंत, प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों की कड़ी जंग
  3. वानखेड़े में MI और LSG होंगे आमने-सामने, प्लेऑफ की उम्मीदें दांव पर...हार के दबाव में दोनों टीमें
  4. IPL 2026: सुपर संडे पर डबल धमाका, चार टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग तेज
  5. ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान
  6. IPL 2026: चेन्नई का किला और मुंबई की चुनौती, आज होगा बड़ा मुकाबला
  7. IPL 2026: बराबरी का इतिहास...लेकिन आज किसका दबदबा? राजस्थान रॉयल्स और DC होंगे आमने-सामने
  8. IPL 2026: गुजरात की वापसी या आरसीबी की मजबूती? अहमदाबाद में बड़ा टेस्ट आज
  9. ड्रेसिंग रूम में Vaping का वीडियो वायरल, क्या रियान पराग जाएंगे जेल?
  10. मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आज होंगे आमने-सामने, अंक तालिका और लय के बीच होगा टक्कर
  11. कौन जीतेगा आज का IPL मुकाबला, पंजाब किंग्स की बादशाहत को चुनौती देगी राजस्थान रॉयल्स
  12. IPL 2026: आरसीबी की फॉर्म या दिल्ली की वापसी? आज का मैच करेगा बड़ा फैसला
  13. IPL 2026 सुपर संडे: प्लेऑफ की रेस तेज, आज चार टीमों की बड़ी टक्कर
  14. IPL 2026 डबल हेडर... दिल्ली-पंजाब और राजस्थान-हैदराबाद की टक्कर, प्लेऑफ रेस हुई और रोमांचक
  15. आज सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन, जानिए उनके ये 7 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना नामुमकिन!

आईपीएल 2026 में गुरुवार, 7 मई को टूर्नामेंट का 50वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) आमने-सामने होंगी। प्लेऑफ की रेस अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है और हर मुकाबला टीमों के लिए काफी अहम बन गया है। अब तक टूर्नामेंट में 49 मैच खेले जा चुके हैं और अंक तालिका में स्थिति मजबूत करने के लिए सभी टीमें पूरी ताकत झोंक रही हैं। इसी बीच बीसीसीआई ने प्लेऑफ और फाइनल का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

घर में जीत हासिल नहीं की है लखनऊ

आज का मुकाबला भारतरत्न श्री अटलबिहारी वाजपेयी एकना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेला जाएगा। लखनऊ की टीम इस सीजन अपने घरेलू मैदान पर संघर्ष करती नजर आई है और अभी तक घर में जीत हासिल नहीं कर सकी है। दूसरी ओर आरसीबी शानदार फॉर्म में दिखाई दी है और पूरे सीजन में केवल तीन मुकाबले गंवाए हैं। टीम का संतुलित प्रदर्शन उसे प्लेऑफ की मजबूत दावेदार बना रहा है।

लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में सबसे नीचे

अंक तालिका की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। टीम फिलहाल निचले पायदान पर है और उसके अगले दौर में पहुंचने की संभावना काफी कम मानी जा रही है। वहीं आरसीबी टॉप-4 में बनी हुई है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बेहद मजबूत दिखाई दे रही है।

दोनों टीमों के बीच अबतक हुए सात मैच

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें आरसीबी ने 5 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को 2 जीत मिली हैं। पिछले पांच मुकाबलों में भी बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है। इस सीजन दोनों टीमें एक बार पहले भी भिड़ चुकी हैं, जहां आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में लखनऊ के पास अपने घरेलू मैदान पर उस हार का बदला लेने का अच्छा मौका होगा।

Written By Toshi Shah  

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in