
टी20 क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर है और Indian Premier League 2026 में प्लेऑफ की जंग हर मुकाबले के साथ और दिलचस्प होती जा रही है। गुरुवार रात हुए मैच में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी Mumbai Indians ने शानदार शुरुआत करने वाली Punjab Kings को लगातार पांचवीं हार थमा दी। इस हार के बाद पंजाब की स्थिति अंक तालिका में काफी मुश्किल हो गई है। टीम फिलहाल 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और टॉप-4 में जगह बनाए रखने के लिए उसे अपने बाकी दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे।
कोलकाता और गुजरात होंगे आमने-सामने
अब निगाहें आज के अहम मुकाबले पर हैं, जहां एक टीम की किस्मत का फैसला होना तय माना जा रहा है। आज कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) आमने-सामने होंगे। कोलकाता की टीम ने इस सीजन 11 मैचों में सिर्फ 4 जीत दर्ज की हैं और वह 9 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर मौजूद है। प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उसके लिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं है। अगर केकेआर यहां हारती है तो उसकी राह लगभग बंद हो सकती है।
गुजरात टाइटंस लगातार अच्छा प्रदर्शन में
दूसरी ओर गुजरात टाइटंस का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 12 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक जुटाए हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। गुजरात की टीम लगभग प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन उसकी नजर अब टॉप-2 में मजबूती से बने रहने और लीग चरण को शीर्ष स्थान पर खत्म करने पर होगी। ऐसे में टीम पूरे आक्रामक अंदाज में मैदान पर उतर सकती है।
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल इतिहास में अब तक इनके बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें Gujarat Titans ने 4 मैच जीते हैं, जबकि Kolkata Knight Riders को सिर्फ एक जीत मिली है। एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला था। खास बात यह है कि इसी सीजन 17 अप्रैल 2026 को दोनों टीमें भिड़ चुकी हैं, जहां गुजरात ने बाजी मारी थी।
अंक तालिका में गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर
अंक तालिका पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अंकों के साथ आठवें पायदान पर संघर्ष कर रही है। ऐसे में आज का मुकाबला सिर्फ दो अंकों की लड़ाई नहीं, बल्कि प्लेऑफ की तस्वीर बदलने वाला मैच साबित हो सकता है।
Written By Toshi Shah




.jpg)







.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)