भारत-नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर साझेदारी मजबूत, टाटा-ASML ने किया बड़ा समझौता

PM मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत की प्रगति हमारे देश के युवाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आ रही है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें भविष्य में हम और गति देते रहेंगे।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. गिरिराज सिंह के हिंदू वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- शुद्ध अंतःकरण...
  2. NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली से महिला लेक्चरर गिरफ्तार, CBI जांच में बड़ा खुलासा
  3. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को राहत, जमानत मिलने पर कहा-'ED सरकार के इशारों पर ही काम करती रहेगी'
  4. डिलीवरी बॉय की हड़ताल, Zomato, Blinkit, Zepto सेवाएं हो सकती है ठप!
  5. देशभर में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया भारी बारिश और तूफान का अलर्ट
  6. भारत-नीदरलैंड रिश्तों को नई उड़ान, पीएम मोदी करेंगे अहम समझौतों पर चर्चा
  7. केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, तेल निर्यात पर नई ड्यूटी लागू; डीजल और ATF पर राहत
  8. भारत-UAE के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत, दोनों देशों के बीच हुए कई बड़े समझौते; 5 अरब डॉलर निवेश का भी ऐलान
  9. तेल कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट, पेट्रोल-डीजल महंगे होने के बावजूद निवेशकों में बेचैनी
  10. भारत में आई नई कैंसर इम्यूनोथेरेपी, एक डोज की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  11. धार भोजशाला विवाद खत्म, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दिया मंदिर का दर्जा; प्रशासन सतर्क
  12. ईरान तनाव के दौर में UAE दौरे पर पीएम मोदी, ऊर्जा सुरक्षा पर होगी बड़ी बातचीत
  13. मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर, NTA ने जारी की NEET री-एग्जाम डेट
  14. पीएम मोदी की BRICS विदेश मंत्रियों से बड़ी मुलाकात, जानें क्या रहें बड़े मुद्दें?
  15. जेवर एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान, नोएडा-दिल्ली-गाजियाबाद के बीच चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की पांच देशों की विदेश यात्रा के दूसरे चरण में भारत और नीदरलैंड्स (Netherlands) के बीच सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा मिली। शनिवार, 16 मई 2026 को भारत के टाटा ग्रुप (Tata Group) और डच कंपनी ASML के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया गया। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत बनाना है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने और डच प्रधानमंत्री Rob Jetten ने इस समझौते के हस्ताक्षर समारोह को देखा। उन्होंने बताया कि ASML, गुजरात के धोलेरा में स्थापित होने जा रही टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की नई सेमीकंडक्टर फैक्ट्री के विकास और विस्तार में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति देश के युवाओं के लिए रोजगार और तकनीकी अवसरों के नए रास्ते खोल रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत इस क्षेत्र में और अधिक गति तथा क्षमता के साथ आगे बढ़ेगा।

आर्थिक संबंधों आयोजित CEO राउंड टेबल बैठक पर कही ये बात

The Hague में आर्थिक संबंधों आयोजित CEO राउंड टेबल बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और नीदरलैंड्स के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी व्यापार और निवेश संबंधों को नई ऊर्जा दे रही है. उन्होंने डच कंपनियों से भारत में निवेश, नवाचार और व्यापारिक विस्तार बढ़ाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने डच व्यापार समुदाय पर भी की बात

प्रधानमंत्री ने डच व्यापार समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि नीदरलैंड्स सदियों से नए अवसरों की तलाश में आगे बढ़ता रहा है और भारत उनके लिए भरोसेमंद तथा संभावनाओं से भरा साझेदार साबित होगा। उन्होंने कहा कि अब समय है कि डच उद्योग भारत में और अधिक आत्मविश्वास के साथ निवेश करें।

धानमंत्री रॉब जेटेन ने कही ये बात

वहीं, प्रधानमंत्री रॉब जेटेन ने कहा कि भारत और नीदरलैंड्स लंबे समय से मजबूत साझेदार रहे हैं। दोनों देश समुद्री उद्योग, ऊर्जा सुरक्षा, सप्लाई चेन को मजबूत बनाने, साइबर सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी। जेटेन ने भारत के साथ बढ़ते सहयोग पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया।

Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in