IND vs SA 1st T20I: कटक में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से करारी शिकस्त दी। मजबूत बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने सीरीज में धमाकेदार शुरुआत की। इस मैच में हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे बड़े हीरो रहे।
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी बनी बड़ी निराशा
176 रन का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 12.3 ओवर में ही ढेर हो गई। टीम की ओर से सबसे ज्यादा 22 रन डेविड ब्रेविस ने बनाए। 6 खिलाड़ी दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच सके। क्विंटन डिकॉक और केशव महाराज शून्य पर आउट हुए। एडेन मार्करम और ट्रिस्टन स्टब्स ने 14-14 रन बनाए। मार्को जानसेन ने 12 रन जोड़े।
भारत की ओर से गेंदबाजी शानदार रही। अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिया।
भारत की पारी : हार्दिक का तूफानी शो
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175/6 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और भारत ने 78 रन पर 4 विकेट खो दिए। हार्दिक पंड्या ने 28 गेंद में नाबाद 59 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
शुभमन गिल – 17 रन
सूर्यकुमार यादव – 12 रन
तिलक वर्मा – 26 रन
अक्षर पटेल – 23 रन
शिवम दुबे – 11 रन
जितेश शर्मा – नाबाद 10 रन
हार्दिक ने शिवम दुबे और जितेश शर्मा के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं, जिससे भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट, लुथो सिपामला ने 2 और डोनोवन फरेरा ने 1 विकेट लिया।
Saurabh Dwivedi









.jpg)


.jpg)


