बॉन्डी बीच गोलीबारी: आम नागरिक बना हीरो, हमलावर को दबोचकर टाली बड़ी तबाही, VIDEO...

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के प्रसिद्ध बॉन्डी बीच से सामने आया एक वीडियो इस समय पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो ने न सिर्फ लोगों को झकझोर दिया।

14 December 2025

और पढ़े

  1. Iran-US War: 'जिंदा रहना है तो...', जंग के बीच मिडिल ईस्ट में अमेरिकियों के लिए चेतावनी
  2. पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का ताबड़तोड़ वार... तालिबान ने पाक चौकियों पर किया कब्जा, UN पर भी भड़का
  3. मिडिल ईस्ट में वॉर मोड ऑन, ईरान अमेरिकी एयरबेस पर चुन-चुन कर रहा अटैक; ट्रंप ने कहा- ईरानी जनता अब अपने देश....
  4. खामेनेई की मौत का बदला लेगा IRGC, कहा- अमेरिकी सैन्य अड्डों पर विनाशकारी हमले...
  5. ईरान ने किया पलटवार... इजराइल पर दागीं 400 मिसाइलें, मिडिल ईस्ट में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी किया हमला
  6. शुरू हो गई जंग... इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
  7. बोलीविया में नोटों से भरा विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत...कई घायल
  8. अमेरिका का समर्थन या संकेत? ट्रंप ने की पाकिस्तान के नेताओं की तारीफ, अफगान सीमा पर दिया बड़ा बयान
  9. देर रात छिड़ी जंग! अफगानिस्तान ने 19 पोस्ट पर किया कब्जा...तो Pakistan ने भी काबुल-कंधार में किए एयरस्ट्राइक
  10. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी, कहा- शर्मनाक हरकत का मिलेगा जवाब...
  11. 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदों की उम्मीदों के बीच इस्राइल रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  12. एपस्टीन फाइल्स से UK की राजनीति में आया भूचाल! पूर्व राजदूत पीटर मंडेलसन भी गिरफ्तार, कहा- गहरा अफसोस....
  13. धुआं-धुआं हुआ मेक्सिको! ड्रग माफिया 'एल मेंचो' की मौत पर जले कई राज्य, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
  14. नेपाल में भयंकर दुर्घटना, काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, 18 से ज्यादी की मौत कई घायल
  15. India-US Trade Deal: भारत को लगा बड़ा झटका! ट्रंप के नए टैरिफ विवाद के बीच अहम बैठक को टाली

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित मशहूर बॉन्डी बीच से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस वीडियो में एक आम नागरिक को सामूहिक गोलीबारी के दौरान हमलावर को बहादुरी से पकड़ते और काबू में करते हुए देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि इस व्यक्ति की हिम्मत ने कई और लोगों की जान बचा ली।

हमलावर से छीनी राइफल, अफरा-तफरी के बीच दिखाई बहादुरी

इस वीडियो क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि चारों तरफ गोलियों की आवाज और भगदड़ मची हुई है। इसी बीच एक व्यक्ति आगे बढ़कर हमलावर को पकड़ लेता है और उसके हाथ से राइफल छीन लेता है। वह हमलावर पर उसी हथियार को तानने की कोशिश करता है, ताकि वह दोबारा गोली न चला सके। यह पूरी घटना कुछ ही सेकंड में घटती है, लेकिन इसका असर बहुत बड़ा रहा।

दूसरे शूटर का भी वीडियो आया सामने

घटनास्थल से मिले एक अन्य वीडियो में एक दूसरा बंदूकधारी ऊंचे रास्ते पर खड़ा दिखाई देता है। वह नीचे मौजूद लोगों की ओर गोलियां चला रहा है। नीचे समुद्र तट पर मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भागते नजर आते हैं। इस दृश्य ने पूरे देश को हिला दिया है।

हमले में 10 लोगों की मौत, एक हमलावर ढेर

इस भयावह हमले में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक हमलावर भी शामिल है। वहीं, दूसरे संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

हनुक्का पार्टी के दौरान शुरू हुई फायरिंग

यह गोलीबारी रविवार शाम उस वक्त शुरू हुई, जब बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के अवसर पर एक कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम का नाम ‘चानुका बाय द सी’ था, जिसे एक पारिवारिक और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में प्रचारित किया गया था।

शाम करीब 6:40 बजे, बॉन्डी पैवेलियन के पास एक वाहन से दो लोग उतरे और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। देखते ही देखते पूरा इलाका दहशत में आ गया।

कई लोग घायल, पुलिसकर्मी भी चपेट में आए

न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, इस हमले में कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी रोकने के दौरान दो पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रधानमंत्री ने बताया दुखद और चौंकाने वाला हमला

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने इस घटना को “बेहद दुखद और चौंकाने वाला” बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in