दिल्ली में होली फीकी? सरकार ने जारी की नई ड्राई-डे लिस्ट

Holi 2026: होली के मौके पर दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खबर है। इस बार राजधानी में होली के दिन शराब की दुकानें बंद नहीं रहेंगी।

9 घंटे पहले

और पढ़े

  1. होली से पहले जानें दिल्ली मेट्रो, DTC बस और नमो भारत का पूरा शेड्यूल
  2. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का फिर बजा डंका, इंस्टाग्राम के बाद अब यूट्यूब पर मचाई धूम, ट्रंप को काफी पीछे छोड़ा
  3. इस समय से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण.... जानिए क्या करें और क्या नहीं
  4. होली पर इन राज्यों में बरसेगी बारिश... तो उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
  5. ईरान-इजरायल टकराव के बीच कतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी, दूतावास ने जारी की ये गाइडलाइन
  6. ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की दो टूक! दुनिया को दिया बड़ा संदेश
  7. AI समिट में प्रदर्शन पर कोर्ट का बड़ा फैसला, यूथ कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को मिली बेल!
  8. Iran Israel Attack: खामेनेई की मौत पर देशभर में बवाल! जानें कहां-कहां हुआ विरोध प्रदर्शन
  9. पश्चिम एशिया संकट पर पीएम आवास में हाईलेवल मीटिंग, CCS ने सुरक्षा हालात पर की विस्तृत समीक्षा
  10. दिल्ली आबकारी नीति मामला: CBI की याचिका 9 मार्च को सुनी जाएगी, ट्रायल कोर्ट को भी घेरा गया
  11. होली पर रहेगा गर्मी की प्रकोप...मार्च के महीने से शुरू हो जाएगा सूरज क ताप, IMD ने जारी की अलर्ट
  12. होली से पहले दिल्ली में महिलाओं और बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने तैयार की नई योजनाएं
  13. बिहार से लापता 5 नाबालिग लड़कियां UP में मिलीं, पुलिस ने लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पर पकड़ा
  14. AAIB ने बताया कैसे क्रैश हुआ अजित पवार का चार्टर प्लेन, जांच में सामने आए ये कारण
  15. खामेनेई की मौत पर कश्मीर के लाल चौक पर प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी... जमकर लगाया नारा

Holi 2026: होली के मौके पर दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खबर है। इस बार राजधानी में होली के दिन शराब की दुकानें बंद नहीं रहेंगी। दिल्ली सरकार ने ड्राई-डे की सूची में संशोधन करते हुए 4 मार्च को होली के दिन को सूची से बाहर कर दिया है।

सामान्य रूप से संचालित होंगी लाइसेंसी शराब की दुकानें

सरकार की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक, 4 मार्च को राजधानी में सभी लाइसेंसी शराब की दुकानें सामान्य रूप से संचालित होंगी। पहले होली के दिन दिल्ली में शराब बिक्री पर प्रतिबंध रहता था, लेकिन इस वर्ष परंपरा में बदलाव किया गया है।

'ड्राई-डे' सूची में किया गया संशोधन

आदेश के अनुसार, संशोधित ड्राई-डे सूची में होली को शामिल नहीं किया गया है। यानी त्योहार के दिन शराब की बिक्री पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। आबकारी विभाग के इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट और बार संचालकों को भी राहत मिली है, क्योंकि वे भी सामान्य दिनों की तरह सेवाएं दे सकेंगे। गौरतलब है कि कई राज्यों में अब भी होली के दिन शराब बिक्री पर रोक रहती है। लेकिन दिल्ली सरकार के इस निर्णय के बाद राजधानी में त्योहार के दिन बाजार सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

NCR के अन्य शहरों में अलग स्थिति

जहां दिल्ली में इस बार ड्राई-डे नहीं रहेगा, वहीं एनसीआर के अन्य शहरों में स्थिति अलग नजर आ रही है। ग्रेटर नोएडा में प्रशासन ने आदेश जारी कर होली के दिन ड्राई-डे घोषित कर दिया है। इसके अलावा गुरूग्राम, फरीदाबाद और अन्य शहरों में भी हर साल की तरह शराब की दुकानें बंद रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अंतिम निर्णय संबंधित राज्य सरकारों और जिला प्रशासन की अधिसूचना पर निर्भर करेगा। त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। साथ ही शराब का सेवन जिम्मेदारी से करने और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाने की हिदायत दी गई है। राजधानी में इस फैसले के बाद होली के दिन बाजारों में रौनक रहने की उम्मीद है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in