.jpg)
एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी सांसद हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र के लिए दिल्ली में एक विशेष प्रेयर मीट का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जनपथ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शाम 4 बजे शुरू हुआ और करीब 6 बजे तक चला। इससे पहले हेमा मालिनी ने मुंबई वाले घर में धर्मेंद्र की आत्मा की शांति के लिए गीता पाठ भी कराया था।
परिवार के सभी सदस्य पहुंचे, कई बड़े नेता भी मौजूद
इस प्रेयर मीट में हेमा मालिनी के साथ उनकी दोनों बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल, दामाद वैभव वोहरा, और ईशा के पूर्व पति भारत तख्तानी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में राजनीतिक जगत से गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और कई वरिष्ठ नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी, यहां उनकी याद में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। pic.twitter.com/qPFilYFNab
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025
हेमा मालिनी, ईशा और अहाना ने स्वयं सभी मेहमानों का स्वागत किया। आयोजन स्थल पर धर्मेंद्र की अपनी फैमिली हेमा, ईशा और अहाना के साथ कई खास तस्वीरें सजाई गई थीं।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा नेता हेमा मालिनी और अभिनेत्री ईशा देओल ने डॉ.अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में प्रेयर मीट के दौरान दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/oRpwykngA4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2025
सनी देओल ने मुंबई में भी किया था श्रद्धांजलि कार्यक्रम
दिल्ली की प्रेयर मीट से पहले धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल ने मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में 27 नवंबर को एक खास प्रेयर मीट की थी। इस कार्यक्रम का नाम “सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ” रखा गया था। शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक चले इस आयोजन में परिवार, रिश्तेदारों और कई बॉलीवुड सेलेब्स ने पहुंचकर धर्मेंद्र को याद किया। होटल में कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।
सनी देओल के साथ बॉबी देओल और चचेरे भाई अभय देओल मेहमानों को रिसीव करते दिखाई दिए। दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख भी इस दौरान धर्मेंद्र के बंगले जा कर परिवार से मिलीं।
24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
89 साल की उम्र में 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में हुआ। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन समेत कई सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।
Saurabh Dwivedi

.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)
