प्रार्थना सभा में रो पड़ीं हेमा मालिनी, 'जिससे फिल्मों में प्यार किया, वही जीवनसाथी बन गए...'

नई दिल्ली में धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा के दौरान हेमा मालिनी भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि फिल्मों में जिनके साथ उन्होंने प्यार का अभिनय किया, वही वास्तविक जीवन में उनके जीवनसाथी बने।

11 December 2025

और पढ़े

  1. शादी के बाद से ही रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल! कपल ने तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
  2. हिना खान ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तारीफ की, मच गया हंगामा
  3. Tere Naam: सलमान खान की 'तेरे नाम' ने मचाया तहलका! 300 करोड़ क्लब फिल्म को दी करारी टक्कर
  4. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप...OTT पर धमाल, ये फिल्म ट्रेडिंग लिस्ट में सबको किया पीछे
  5. विवादों के बीच रिलीज हुई द केरल स्टोरी 2, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट...जानिए अबतक का कलेक्शन
  6. प्रभास की ‘स्पिरिट’ में विवेक ओबेरॉय ने मारी एंट्री, फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा
  7. एक दूजे के हुए रश्मिका और विजय, सात फेरे के बाद कपल ने शेयर की तस्वीरें... दोनों ने लिखा प्यारा नोट
  8. 'द केरल स्टोरी 2' के रिलीज पर लगी रोक, केरल हाईकोर्ट का बयान- ‘बिना दिमाग लगाए फिल्म को सर्टिफिकेट...’
  9. आज शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका-विजय... दो रीति-रिवाजों से होगी शादी, प्राइमल थीम में विरोश वेडिंग
  10. Arijit Singh : फैंस के लिए राहत, अरिजीत नए गाने रिकॉर्ड नहीं करेंगे, लेकिन...
  11. बॉडी शेमिंग की वजह से रात-रात भर रोती थीं मृणाल ठाकुर... इस सुपरस्टार ने की एक्ट्रेस की मदद
  12. उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लेंगे सात फेरे, सोशल मीडिया पर कपल ने किया ऐलान
  13. "सुअर का मांस, गोमांस और मछली सह-अस्तित्व...", 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर देख भड़के अभिनेता Prakash Raj
  14. हिंदी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं ये एक्टर, जानिए 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के नाम
  15. शिखर धवन ने सोफी शाइन संग रचाई शादी, मनीष मल्होत्रा के आउटफिट्स में नजर आया रॉयल ग्लैमर, सामने आई तस्वीरें

दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने 11 दिसंबर को नई दिल्ली में अपने दिवंगत पति और महान अभिनेता धर्मेंद्र की याद में एक भावपूर्ण प्रार्थना सभा आयोजित की। उनके साथ उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल भी मौजूद थीं। इस दौरान हेमा ने जैसे ही अपनी प्रेम कहानी और जिंदगी के खूबसूरत पलों को याद किया, उनकी आंखें नम हो गईं।

“हमारा प्यार सच्चा था”- हेमा मालिनी

मंच पर खड़े होकर हेमा मालिनी ने कहा कि “जिस इंसान के साथ मैंने फिल्मों में प्यार निभाया, वही मेरी जिंदगी का साथी बन गया। हमारा प्यार सच्चा था, इसलिए हम हर मुश्किल का सामना साथ में कर सके। शादी के बाद वे मेरे लिए एक समर्पित पति बन गए, हर कदम पर साथ खड़े रहे।”

हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र सिर्फ एक बड़े अभिनेता ही नहीं, बल्कि उनके जीवन में ताकत का स्तंभ थे। चाहे कोई भी फैसला हो, धर्मेंद्र हमेशा उनका समर्थन करते थे।

परिवार के प्रति धर्मेंद्र का प्यार

हेमा मालिनी ने आगे कहा कि धर्मेंद्र अपनी बेटियों ईशा और अहाना के बहुत करीब थे। उन्होंने कहा कि “मेरी बेटियां उनकी सबसे बड़ी ताकत थीं। वे उनकी खुशहाल जिंदगी देखना चाहते थे। हमारे पांच पोते-पोतियों से भी वे बहुत प्यार करते थे। वे बच्चों के साथ समय बिताना बहुत पसंद करते थे।”

हेमा ने भावुक होकर बताया कि धर्मेंद्र अक्सर कहते थे “इस परिवार का ख्याल रखना…” उनके ये शब्द आज भी उनके दिल को छू जाते हैं। धर्मेंद्र की याद में भव्य प्रार्थना सभा

बड़े नेता और एक्ट्रेस ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि

इसमें राजनीति और बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हुए जिनमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन सभी ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी।

अंत में हेमा मालिनी के भावुक शब्दों ने यह साबित कर दिया कि धर्मेंद्र सिर्फ सुपरस्टार नहीं थे बल्कि एक समर्पित पति, प्यार करने वाले पिता, और संवेदनशील इंसान भी थे। उनकी यादें हमेशा उनके परिवार और चाहने वालों के दिलों में जीवित रहेंगी।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in