Happy Birthday Rajinikanth : कितनी है रजनीकांत की नेटवर्थ? कभी कमाते थे 750 रुपये, आज एक फिल्म की फीस 200 करोड़

सुपरस्टार रजनीकांत आज भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन उनकी सफलता का सफर बेहद संघर्षों से भरा रहा है।

11 December 2025

और पढ़े

  1. शादी के बाद से ही रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल! कपल ने तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
  2. हिना खान ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तारीफ की, मच गया हंगामा
  3. Tere Naam: सलमान खान की 'तेरे नाम' ने मचाया तहलका! 300 करोड़ क्लब फिल्म को दी करारी टक्कर
  4. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप...OTT पर धमाल, ये फिल्म ट्रेडिंग लिस्ट में सबको किया पीछे
  5. विवादों के बीच रिलीज हुई द केरल स्टोरी 2, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट...जानिए अबतक का कलेक्शन
  6. प्रभास की ‘स्पिरिट’ में विवेक ओबेरॉय ने मारी एंट्री, फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा
  7. एक दूजे के हुए रश्मिका और विजय, सात फेरे के बाद कपल ने शेयर की तस्वीरें... दोनों ने लिखा प्यारा नोट
  8. 'द केरल स्टोरी 2' के रिलीज पर लगी रोक, केरल हाईकोर्ट का बयान- ‘बिना दिमाग लगाए फिल्म को सर्टिफिकेट...’
  9. आज शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका-विजय... दो रीति-रिवाजों से होगी शादी, प्राइमल थीम में विरोश वेडिंग
  10. Arijit Singh : फैंस के लिए राहत, अरिजीत नए गाने रिकॉर्ड नहीं करेंगे, लेकिन...
  11. बॉडी शेमिंग की वजह से रात-रात भर रोती थीं मृणाल ठाकुर... इस सुपरस्टार ने की एक्ट्रेस की मदद
  12. उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लेंगे सात फेरे, सोशल मीडिया पर कपल ने किया ऐलान
  13. "सुअर का मांस, गोमांस और मछली सह-अस्तित्व...", 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर देख भड़के अभिनेता Prakash Raj
  14. हिंदी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं ये एक्टर, जानिए 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के नाम
  15. शिखर धवन ने सोफी शाइन संग रचाई शादी, मनीष मल्होत्रा के आउटफिट्स में नजर आया रॉयल ग्लैमर, सामने आई तस्वीरें

भारतीय सिनेमा के इतिहास में जिस नाम ने अपनी अलग पहचान बनाई है, वह है रजनीकांत मराठी परिवार से निकला एक साधारण लड़का, जो आज दक्षिण भारत में भगवान की तरह पूजे जाने वाला सुपरस्टार बन चुका है। तमिल और हिंदी फिल्मों के इस महान कलाकार ने अपने करियर की शुरुआत 1975 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ से की थी।

सुपरस्टार रजनीकांत आज भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। 74 साल की उम्र में सोलो ब्लॉकबस्टर देने वाले रजनीकांत कल यानी 12 दिसंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। कभी 750 रुपये महीने कमाकर गुजारा करने वाले ‘थलाइवा’ आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आइए जानते हैं कैसे एक आम बस कंडक्टर बना फिल्म इंडस्ट्री का सबसे चमकता सितारा।

रजनीकांत की नेटवर्थ कितनी है?

रजनीकांत ने 25 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था और आज उन्हें इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो चुके हैं। अब तक उनकी 169 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। उनकी 169वीं फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर 518 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की और साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।

कभी 750 रुपये कमाने वाले रजनीकांत आज 430 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, ब्रांड वैल्यू और संपत्तियों से आता है।

‘कुली’ फिल्म के लिए कितनी फीस ली?

‘कुली’ फिल्म के लिए रजनीकांत ने सीधे 200 करोड़ रुपये की फीस ली थी। ये भारत में किसी एक्टर को एक्टिंग के लिए मिलने वाली सबसे ज्यादा फीस मानी जाती है।

350 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म साल की टॉप 4 फिल्मों में शामिल हुई। रजनीकांत का स्टारडम आज भी वैसा ही है जैसा 80-90 के दशक में हुआ करता था।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in