FWICE ने 'सरदार जी 3' को लेकर जताई आपत्ति, दिलजीत दोसांझ को दी चेतावनी

दिलजीत दोसांझ की आने वाली पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' पर विवाद गहराता जा रहा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों की मौजूदगी को....

23 June 2025

और पढ़े

  1. Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि में इन नौ दुर्गा स्वरूपों की होती है साधना, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
  2. PM Modi ने गले लगाकर किया UAE राष्ट्रपति का स्वागत, दो घंटे की इस यात्रा में हुई कई अहम वार्ता
  3. IMF रिपोर्ट 2025-26: भारत की GDP ग्रोथ बढ़कर 7.3%, अर्थव्यवस्था पर पॉजिटिव संकेत
  4. BJP National President: नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, 20 जनवरी को ऐलान संभव
  5. अखिलेश के भाई प्रतीक का अपर्णा यादव से तलाक की ख़बर, कभी ई-मेल से हुआ था प्यार का इजहार अब इंस्टाग्राम पर तलाक का ऐलान
  6. देश की पहली Hydrogen Train हुई तैयार, PM Modi दिखा सकते हैं हरी झंडी; जानें पूरी खबर
  7. पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी कड़ाके की ठंड, IMD ने दी चेतावनी!
  8. 19 January Horoscope: इन राशि वाले रहें सावधान, जानें आज का राशिफल
  9. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना
  10. PM मोदी ने असम में 6,950 करोड़ की काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की रखी नींव, दो अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
  11. BJP सांसद Manoj Tiwari के घर लाखों की चोरी, चोर निकला करीबी! जानें पूरा मामला
  12. Gujarat में तीन दिन के दौरे पर Arvind Kejriwal, कहा- ‘जनता उम्मीद से देख....’
  13. बारिश, कोहरा और शीतलहर, इन राज्यों में अलर्ट; IMD ने कही ये बात
  14. Mauni Amavasya पर नदी में नहाने से ज्यादा खास हैं ये काम, जानें आज का शुभ योग
  15. भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, यात्री करेंगे आधुनिक सुविधाओं और तेज सफर के साथ सफर

दिलजीत दोसांझ की आने वाली पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' पर विवाद गहराता जा रहा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों की मौजूदगी को लेकर कड़ा विरोध जताया है।

FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर और अन्य कलाकारों के होने पर नाराजगी जताई और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से अनुरोध किया है कि फिल्म को भारत में सर्टिफिकेट न दिया जाए। उन्होंने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों के शामिल होने पर पाबंदी है।

बीएन तिवारी ने दी चेतावनी

बीएन तिवारी ने कहा कि अगर फिल्म को विदेश में रिलीज किया गया, तो वो प्रोडक्शन कंपनी ‘व्हाइट हिल’ और इससे जुड़े सभी लोगों को इंडस्ट्री से बैन करने की सिफारिश करेंगे। उन्होंने कहा कि “देश पहले है, पैसा बाद में। जो निर्माता देश के नियमों का उल्लंघन करेंगे, उन्हें भारत में काम करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।”

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिलजीत दोसांझ खुद इस फिल्म के सह-निर्माता हैं, इसलिए उन्हें देश के कानूनों का सम्मान करना चाहिए। साथ ही, FWICE सभी निर्माताओं और स्टूडियोज को पत्र लिखेगा कि इस फिल्म से दूरी बनाएं।

क्या है विवाद की वजह

यह विवाद अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद और तेज हुआ, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की थी। इसके बाद पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बंद कर दिए गए थे।

दिलजीत का जवाब

दिलजीत दोसांझ ने फिल्म का ट्रेलर 17 जून को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और बताया कि ‘सरदार जी 3’ केवल विदेशों में रिलीज होगी, भारत में नहीं। इस घोषणा के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें तीखी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं। 

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in