'मुझे माफ करना'...,नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बताई वजह

NEET परीक्षा की तैयारी कर रही 24 वर्षीय युवती ने पंखें से लटककर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार युवती चंद्रबनी क्षेत्र में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी, और हाल ही में उसने नीट का पेपर भी दिया था।

7 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती: क्या TMC टूटने से बच पाएगी?
  2. 'सपा के कई नेता भाजपा में शामिल...,' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला
  3. टेलीग्राम बैन- मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा- राहुल गांधी
  4. कश्मीर के बांदीपोरा में फटा बादल: गांव में घुसा मलबे-पानी का सैलाब, घर छोड़ भागे लोग
  5. UBT सांसदों की बगावत की चर्चा तेज, महुआ मोइत्रा के तंज पर संजय राउत का पलटवार; कहा- 15 नहीं 50 करोड़...
  6. बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने जुटाए 281 करोड़ रुपये, प्रचार पर हुआ सबसे अधिक खर्च; ADR की रिपोर्ट आई सामने
  7. ममता बनर्जी की करारी हार पर ओवैसी का बड़ा खुलासा, इन 4 वजहों से हारी TMC
  8. TMC के खजाने में ₹876 करोड़ से ज्यादा!ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा
  9. मध्य प्रदेश ATS का बड़ा एक्शन! अंतरराज्यीय कट्टरपंथी मॉड्यूल का भांडाफोड़, बिहार से मदरसा संचालक गिरफ्तार
  10. अकाल तख्त के फैसले पर केजरीवाल का पलटवार, कहा- AI वीडियो से भगवंत मान...
  11. TMC के 20 सांसदों की बड़ी राजनीतिक चाल, NCPI में शामिल होकर काकोली घोष को बनाया अध्यक्ष
  12. तेजस्वी यादव की CBI जांच मांग पर सियासत तेज, रामकृपाल यादव बोले- इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ नहीं...
  13. गहलोत के बयान से गरमाई सियासत, तिवारी बोले- सत्ता से दूर होने की बेचैनी में कांग्रेस...
  14. 'भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा..', सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर कसा तंज
  15. जयपुर में प्रदर्शन कर रहे अभिजीत दीपके पर युवकों का हमला, थप्पड़ मारकर जताया विरोध

NEET परीक्षा की तैयारी कर रही 24 वर्षीय युवती ने पंखें से लटककर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार युवती चंद्रबनी क्षेत्र में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी, और हाल ही में उसने नीट का पेपर भी दिया था। वहीं युवती ने खुदकुशी से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने लिखा कि मैं आप पर बोझ हूं। मुझे माफ कर देना। युवती पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षा की भी तैयारी कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन भिजवाया। साथ ही खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।

रिया कुमारी के रूप में हुई युवती की पहचान

री-एग्जाम से पहले तनाव के वजह से 24 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। वहीं मृतका की पहचान रिया कुमारी के रूप में हुई है। वह 21 जून को होने वाली नीट की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। रिया देहरादून के एक कॉलेज में पढ़ाई के साथ मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

कमरे में पंखे से लटका मिला युवती का शव

16 जून, मंगलवार की सुबह जब युवती का कमरा अंदर से बंद पाया गया। जिसके बाद से रिया कुमारी के परिजनों ने दरवाजा तोड़कर खोला। तब उनके होश उड़ गए, उन्होंने अंदर देखा की रिया कुमारी का शव पंखे से लटकी हुई है। बताया जा रहा है कि तकरीबन सुबह 11:30 बजे पुलिस को सूचना दी।

मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद

मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामज हुआ है। जिसमें रिया ने आत्मत्या करने को लेकर परिजनों से माफी मांगी है। आगे लिखा था, आई लव यू पापा, मुझे माफ कर दीजिए। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है, यह मेरी अयोग्यता की वजह से है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, और फिर मंगलवार को ही रिया का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सदर क्षेत्र के सर्किल अधिकारी अंकित कंडारी ने इस मामले में कहा कि इस बात की जांच करेंगे कि क्या उस किसी तरह की दबाव था और क्या वह इसी वजह से मानसिक तनाव में थी। इस एरिया की पुलिस चौकी के प्रभारी ने बताया कि रिया कई परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। इसके लिए रिया घंटों तक पढ़ाई करती थीं। लेकिन मंगलवार के दिन वह नाश्ते के लिए बाहर नहीं आई, जिससे परिजन परेशान हो गए। जब उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो रिया का शव पंखे से लटका हुआ मिला। फिलहाल पुलिस हर पहलु से मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in