.jpg)
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' शुक्रवार को रिलीज हुई, जिसमें उनके साथ साई पल्लवी नजर आई हैं। यह फिल्म साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू भी है और रिलीज से पहले इसे लेकर काफी चर्चा थी। आमिर खान ने भी इसका प्रमोशन किया था, लेकिन शुरुआती कलेक्शन और रिव्यू उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे।
दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई की। इस दिन फिल्म के कुल 1765 शो चले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 14.2% रही।
भाषाओं के हिसाब से कमाई कुछ इस तरह रही
- हिंदी वर्जन: करीब 90 लाख रुपये
- तमिल वर्जन: लगभग 2 लाख रुपये
- तेलुगू वर्जन: लगभग 8 लाख रुपये
दो दिनों के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 2.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि, यह आंकड़े अभी अंतिम तौर पर आधिकारिक रूप से पुष्टि किए जाने बाकी हैं।
पहले दिन की कमाई
ओपनिंग डे पर फिल्म ने करीब 1.15 करोड़ रुपये जुटाए थे। उस दिन लगभग 1961 शो के साथ फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 14.3 प्रतिशत रही थी।
टक्कर और रिस्पॉन्स
इसी समय रिलीज हुई रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' को दर्शकों और समीक्षकों से बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसका असर भी 'एक दिन' के प्रदर्शन पर पड़ता दिख रहा है।
फिल्म के बारे में
फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। यह 2016 की थाई फिल्म One Day का रीमेक बताई जाती है। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी ऑफिस कलीग से प्यार करता है लेकिन अपने दिल की बात नहीं कह पाता। वह केवल एक दिन उसके साथ बिताने की ख्वाहिश रखता है, जो अंत में पूरी भी होती है।
Written By Toshi Shah

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



