एक ओवर में 7 वाइड फेंकने, अर्शदीप पर आग बबूला हुए कोच गंभीर

दूसरे टी20 मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बेहद खराब ओवर फेंका, जिसमें 7 वाइड गेंदें शामिल थीं। उनके इस ओवर में कुल 18 रन बने और इसी ओवर ने मैच का रुख दक्षिण अफ्रीका की तरफ मोड़ दिया।

11 December 2025

और पढ़े

  1. 5 मार्च को रद्द हुआ मैच तो....ICC के ये नियम तय करेंगे फाइनल में कौन पहुंचेगा
  2. सेमीफाइनल की दौड़ में भारत ने बनाई राह, इंग्लैंड के खिलाफ होगी रोमांचक भिड़ंत
  3. T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ श्रीलंका... कोच जयसूर्या का टूटा दिल, कहा- 'मैंने यह जिम्मेदारी किसी और को..
  4. T20 सेमीफाइनल की दौड़ अब और दिलचस्प, पाकिस्तान के लिए रास्ता कितना मुश्किल?
  5. क्रिकेटर Rinku Singh पर टूटा दुखों का पहाड़, प‍िता का हुआ न‍िधन... स्टेज-4 लिवर कैंसर से लड़ रहे थे जंग
  6. T20 World Cup 2026: कौन खेलेगा नंबर-3 और प्लेइंग 11 में क्या होगा बदलाव
  7. T20 World Cup: रिंकू सिंह अचानक घर लौटे, टीम में वापसी पर संदेह
  8. T20 वर्ल्ड कप 2026: वानखेड़े में बड़ा मुकाबला, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया
  9. भारत का रोमांचक मुकाबला हार में बदला, साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से हराया, हुई सेमीफाइनल की राह कठिन
  10. क्रिकेट का महासंग्राम, पॉइंट टेबल में भूचाल लाने वाले तीन ताबड़तोड़ मैच आज, फैंस रहें तैयार
  11. बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सलाहुद्दीन ने कहा- खिलाड़ियों का सपना टूटा
  12. Hardik Pandya: कुछ इस अंदाज में हार्दिक पांड्या ने सेलिब्रेट किया अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का जन्मदिन
  13. लगातार 12वीं जीत, फिर भी अधूरी खुशी, जीत के बावजूद भी क्यों बढ़ी भारत की टेंशन?
  14. मौसम बना विलेन IRE vs ZIM मैच रद्द, सुपर-8 की बदली तस्वीर
  15. हार का हिसाब अब कौन देगा? बाबर आजम की बल्लेबाज़ी पर गहराया संकट, शाहीन अफरीदी पर भी लटकी तलवार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा T-20 मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बॉलिंग की शुरुआत ठीक रही, लेकिन तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपने एक ओवर में पूरी तरह नियंत्रण खो बैठे। उन्होंने लगातार कई वाइड गेंदें फेंक दीं। इससे मैच का रफ्तार बिगड़ गया और यह पल सभी के लिए हैरान करने वाला था।

अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में 7 वाइड फेंकने पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर इस दौरान गुस्से में नजर आए, उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। कुल मिलाकर इस गेंदबाज ने एक ही ओवर में 13 गेंद फेंकी जिसमें 18 रन दे दिए और बिल्कुल लय से बाहर दिखे।

अर्शदीप का खराब ओवर कैसे बीता?

यह ओवर अर्शदीप के लिए बेहद खराब साबित हुआ और मैच का रुख बदल गया। ओवर की पहली ही वैध गेंद पर डी कॉक आगे बढ़कर सीधे छक्का मार बैठे, जिससे अर्शदीप पर दबाव बढ़ गया।

इसके बाद कंट्रोल की कोशिश में अर्शदीप की गेंदें बार-बार लाइन से भटकती गईं और लगातार वाइड होती रहीं। तीन वाइड के बाद एक और यॉर्कर डालने की कोशिश गलत हो गई और फिर एक और वाइड जुड़ गई। डी कॉक आराम से एक्स्ट्रा रन लेते रहे।

दक्षिण अफ्रीका की पारी

साउथ अफ्रीका ने मैच में भारत को 214 रन का बड़ा लक्ष्य दिया। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट पर 213 रन बनाए, जिसमें ओपनर क्विंटन डी कॉक ने शानदार 90 रन ठोके। भारत की ओर से स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अच्छी गेंदबाजी की।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in