.jpg)
Chhattisgarh Boiler Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत की खबर है। जबकि इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। अब इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा कि इस हादसे के बाद रायगढ़ स्थित जिंदल फोर्टिस अस्पताल में अब तक 21 लोगों को लाया गया है। कुछ लोगों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लेकिन उपचार के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोगों की मौत प्लांट के फटने दौरान होने की बात कही जा रही है।
हादसे पर बोले एसपी
वहीं जिले के एसपी प्रफुल ठाकुर ने इस हादसे पर कहा कि 'सक्ती जिले के सिंघी तराई क्षेत्र में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल बताय जा रहे। सभी घायलों को रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका इलाज जारी है।'
छत्तीसगढ़ | शक्ति जिले के SP प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा, "शक्ति जिले के सिंघी तराई इलाके में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। घायलों को रायगढ़ के अस्पताल ले जाया गया है।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
घटना पर सीएम विष्णु देव साय ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है, मृतक परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। इसकी जांच की जाएगी।
#WATCH | रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "यह एक दुखद घटना है, मृतक परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं... इसकी जांच की जाएगी, और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" https://t.co/jlFIZqMhF1 pic.twitter.com/y3F4Gf5btZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
गाजियाबाद में भी हो चुका है ऐसा हादसा
एक साल पहले मार्च 2025 में यूपी के गाजियाबाद में भी एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 3 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। बता दें, बॉयलर फटने की ये घटना गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना इलाके में हुई थी। हादसा पेपर मिल में हुआ था, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई थी।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)




