.jpg)
UP News: यूपी के रायबरेली जिले से गुंडागर्दी की खबरें सामने आ रही है। जहां एक ढाबे पर महज दो रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि ढाबा संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ही परिवार के 4 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।
दो रुपये के लिए हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां एक एक ढाबे पर दो रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान ढाबा संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ही परिवार के 4 लोगों पर हमला कर दिया। हमले में युवक, उसके बुजुर्ग पिता और 2 महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया है।
उन्नाव का रहने वाला है पीड़ित परिवार
बताया जा रहा कि पीड़ित परिवार मूल रूप से पड़ोसी जिले उन्नाव का रहने वाला है। परिवार के सदस्य रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखने आए थे। अस्पताल के बाहर एक ढाबे पर खान-पान के दौरान बिल के भुगतान को लेकर दो रुपये का अंतर आया, जिस पर ढाबा संचालक भड़क गया। इतना की ढाबा संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर हमला कर दिया।
ढाबा संचालक के ऊपर पहले से दर्ज है कई मुकदमें
वहीं अब हमलावर शिवा सोनकर इलाके का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट और रंगदारी जैसे कई गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अस्पताल जैसे संवेदनशील इलाके में सरेआम हुई इस वारदात ने पुलिस के इकबाल पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
आपको बता दें, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो चुका था। हालांकि पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही हिस्ट्रीशीटर शिवा सोनकर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)




.jpg)

.jpg)
