
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में बताया गया कि इस नियुक्ति को पार्टी के संसदीय बोर्ड ने मंजूरी दी है। आदेश में साफ रूप से कहा गया है कि बिहार सरकार में मंत्री रहे नितिन नबीन को अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में कहा गया, “भाजपा संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया है।”
Bihar Minister Nitin Nabin appointed as the National Working President of the Bharatiya Janata Party pic.twitter.com/zvo7aUNvX9
— ANI (@ANI) December 14, 2025
बिहार सरकार के किस पार्टी से मंत्री हैं?
नितिन नबीन वर्तमान में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में मंत्री हैं। उनके पास सड़क निर्माण विभाग (Road Construction) की जिम्मेदारी है। इस विभाग में रहते हुए उन्होंने कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम किया है, जिससे उन्हें प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव मिला है।
संगठनात्मक बदलाव के दौर में हुआ ऐलान
भाजपा में यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब पार्टी अपने बड़े नेतृत्व में बदलाव के दौर से गुजर रही है। मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनवरी 2020 में इस पद पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने अपना मूल कार्यकाल पूरा कर लिया है, लेकिन पार्टी ने उन्हें कई बार विस्तार दिया।
लोकसभा चुनाव तक संभाली थी कमान
जेपी नड्डा को विशेष रूप से 2024 लोकसभा चुनाव जैसे अहम राजनीतिक पड़ावों के दौरान पार्टी की कमान संभालने के लिए कार्यकाल में विस्तार दिया गया था। उनके नेतृत्व में भाजपा ने देशभर में संगठन को मजबूत किया और चुनावी रणनीतियों को आगे बढ़ाया।
नितिन नबीन की भूमिका क्यों है अहम?
राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन की भूमिका पार्टी की नीतियों को जमीन पर उतारने, राज्यों के संगठन से तालमेल बनाने और केंद्रीय नेतृत्व के फैसलों को प्रभावी तरीके से लागू करने की होगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार जैसे महत्वपूर्ण राज्य से नेता को यह जिम्मेदारी देना पार्टी की रणनीति को दर्शाता है।
पार्टी में नई ऊर्जा की उम्मीद
इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में नई ऊर्जा देखी जा रही है। पार्टी को उम्मीद है कि नितिन नबीन के अनुभव और संगठनात्मक समझ से भाजपा का ढांचा और मजबूत होगा।
Saurabh Dwivedi

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)