.jpg)
बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। इसी बीच 3 मई रविवार को दिल्ली में सीएम सम्राट की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई है। बता दें,इसके पहले जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की मुलाकात हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अमित शाह की मुलाकात से सियासी पारा बढ़ गया है।
बिहार कैबिनेट विस्तार में रालोमो को भी मिल सकती है जगह
सूत्रों के मुताबिक बिहार में लंबित कैबिनेट विस्तार पर आखिरी मुहर लग गई है। बीजेपी और जेडीयू के बीच 15-15 का फॉर्मूला लागू हो सकता है। भाजपा के 13 और जेडीयू के 12 मंत्री शामिल हो सकते हैं। लोजपा रा, हम और रालोमो को भी कैबिनेट में जगह मिलेगी की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं दिल्ली रवाना होने से पहले सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी। इस बातचीत को कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद किसी भी समय नई कैबिनेट की घोषणा हो सकती है।
सीएम सम्राट ने की रक्षा मंत्री से मुलाकात
सीएम सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ रेल मंत्री से भी दिल्ली में मुलाकात की। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स शेयर की। पोस्ट में लिखा है कि रक्षा मंत्री के समृद्ध अनुभव एवं मार्गदर्शन से विकसित बिहार के विजन को लेकर विशेष चर्चा हुई। सीएम सम्राट चौधरी लगातार बैठकें कर रहे हैं।
2 मई को अशोक चौधरी से सीएम सम्राट ने की थी मुलाकात
2 मई को भी उन्होंने जेडीयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी से भी मुलाकात की। अशोक चौधरी के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। यहां जेडीयू और बीजेपी के बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई। बिहार के जेडीयू नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी इस बातचीत के दौरान मौजूद रहे। ये बैठकें काफी अहम हैं क्योंकि नए सीएम चुनने के बाद से राज्य में कैबिनेट विस्तार नहीं हो पाया है।
Written By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)