.jpg)
IPL 2026 Controversy: आईपीएल का आगाज होने जा रहा है। जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित है। इसी बीच आईपीएल के नाम को लेकर विवाद भी देखने की मिला। वहीं अब इस विवाद पर विराम लग गया है। सूत्रों के मुताबिक BCCI को केरल हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बताया जा रहा कि कोर्ट ने उस जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि 'इंडियन प्रीमियर लीग' नाम का इस्तेमाल गैरकानूनी है।
कोर्ट को याचिका में नहीं मिला कोई ठोस आधार
जानकारी के अनुसार यह याचिका अशिक करोत नाम के एक व्यक्ति ने दाखिल की थी। जो खुद को एक सामाजिक कार्यकर्ता बताया था। उनका कहना था कि BCCI अपनी टी20 लीग के लिए 'इंडियन प्रीमियर लीग' नाम का उपयोग नहीं कर सकता है। हालांकि मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और जस्टिस श्याम कुमार वीएम की बेंच ने इस दलील को खारिज कर दिया है। अदालत ने साफ तौर पर कहा कि इस याचिका में कोई ठोस आधार नहीं है। इसके अलावा कोर्ट ने यह भी बताया कि IPL कई सालों से चल रहा है और अब जाकर इस तरह का मुद्दा उठाना सही नहीं है।
BCCI को मिली बड़ी राहत
वहीं कोर्ट के इस फैसले से BCCI को बड़ी राहत मिली है। इससे साफ है कि आईपीएल अपने मौजूदा नाम के साथ बिना किसी कानूनी बाधा के आगे भी जारी रहेगा। क्योंकि IPL दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती है और इस पर करोड़ों फैंस की नजर रहती है। इस तरह के विवाद से टूर्नामेंट की छवि पर असर डाल सकता था।
कोर्ट से मिली बेंगलुरु में मैचों को मंजूरी
फिलहाल कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और RCB को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित करने की आधिकारिक अनुमति दे दी है। बता दें,यह फैसला उस बैठक के बाद लिया गया, जिसकी अध्यक्षता राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने की थी। वहीं इस बैठक में एक्सपर्ट कमेटी के प्रतिनिधियों ने स्टेडियम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।
कब से शुरू होगा IPL 2026
जानकारी के लिए बता दें, आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। वहीं टूर्नामेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB का मुकाबला सनराइजर्स हौदराबाद से बेंगलुरु में ही होगा।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.png)

