ऑस्ट्रेलिया में गोलीबारी से दहशत, बॉन्डी बीच पर अंधाधुंध फायरिंग

रविवार शाम को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के मशहूर बॉन्डी बीच पर गोलीबारी हुईं इसमें तकरीबन 10 लोगों की मौत हो गई।

14 December 2025

और पढ़े

  1. Iran-US War: 'जिंदा रहना है तो...', जंग के बीच मिडिल ईस्ट में अमेरिकियों के लिए चेतावनी
  2. पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का ताबड़तोड़ वार... तालिबान ने पाक चौकियों पर किया कब्जा, UN पर भी भड़का
  3. मिडिल ईस्ट में वॉर मोड ऑन, ईरान अमेरिकी एयरबेस पर चुन-चुन कर रहा अटैक; ट्रंप ने कहा- ईरानी जनता अब अपने देश....
  4. खामेनेई की मौत का बदला लेगा IRGC, कहा- अमेरिकी सैन्य अड्डों पर विनाशकारी हमले...
  5. ईरान ने किया पलटवार... इजराइल पर दागीं 400 मिसाइलें, मिडिल ईस्ट में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी किया हमला
  6. शुरू हो गई जंग... इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
  7. बोलीविया में नोटों से भरा विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत...कई घायल
  8. अमेरिका का समर्थन या संकेत? ट्रंप ने की पाकिस्तान के नेताओं की तारीफ, अफगान सीमा पर दिया बड़ा बयान
  9. देर रात छिड़ी जंग! अफगानिस्तान ने 19 पोस्ट पर किया कब्जा...तो Pakistan ने भी काबुल-कंधार में किए एयरस्ट्राइक
  10. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी, कहा- शर्मनाक हरकत का मिलेगा जवाब...
  11. 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदों की उम्मीदों के बीच इस्राइल रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  12. एपस्टीन फाइल्स से UK की राजनीति में आया भूचाल! पूर्व राजदूत पीटर मंडेलसन भी गिरफ्तार, कहा- गहरा अफसोस....
  13. धुआं-धुआं हुआ मेक्सिको! ड्रग माफिया 'एल मेंचो' की मौत पर जले कई राज्य, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
  14. नेपाल में भयंकर दुर्घटना, काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, 18 से ज्यादी की मौत कई घायल
  15. India-US Trade Deal: भारत को लगा बड़ा झटका! ट्रंप के नए टैरिफ विवाद के बीच अहम बैठक को टाली

रविवार सुबह सिडनी के मशहूर बॉन्डी बीच पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भीड़ से भरे इलाके में अचानक गोलीबारी की खबर सामने आई। कुछ ही पलों में छुट्टियां मना रहे लोगों की खुशियों की जगह चीख-पुकार और भगदड़ ने ले ली।

इस दर्दनाक घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया और लोगों से बीच से दूर रहने की अपील की गई। घायलों के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर छिपने की दी सलाह

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने इस घटना को “विकसित हो रही स्थिति” बताया और लगातार चेतावनी जारी की। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि जो लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं, वे तुरंत सुरक्षित जगह पर शरण लें।

पुलिस ने बीच और उसके आसपास के इलाकों को खाली कराने का आदेश दिया और आम लोगों से वहां से दूर रहने को कहा। फिलहाल पुलिस ने हमलावर या हमले के कारणों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए डरावने वीडियो

घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनमें लोग गोलियों की आवाज सुनते ही जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुलिस सायरन और चीख-पुकार साफ सुनाई दे रही है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने तुरंत बीच के कई हिस्सों और आसपास की सड़कों को सील कर दिया। हथियारों से लैस पुलिसकर्मी अलग-अलग जगहों पर मोर्चा संभालते नजर आए।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी दी प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के कार्यालय ने कहा कि केंद्र सरकार स्थिति से अवगत है। प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने लोगों से अपील की कि वे न्यू साउथ वेल्स पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

बॉन्डी बीच: सिडनी का प्रमुख पर्यटन स्थल

बॉन्डी बीच सिडनी के पूर्वी तट पर स्थित है और इसकी लंबाई करीब 3,000 फीट है। यह ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रसिद्ध और भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां रोज हजारों स्थानीय लोग और पर्यटक आते हैं। इस गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

जांच जारी, लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और हालात पूरी तरह सामान्य होने तक लोगों को बॉन्डी बीच और आसपास के इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। आगे की जानकारी स्थिति साफ होने के बाद दी जाएगी।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in