PM Modi Assam Visit: असम में हाईवे बनेगा रनवे, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी का असम दौरा आज मोरान में हाईवे रनवे का करेंगे उद्घाटन और क्षेत्र की सुरक्षा और विकास को बढ़ावा देंगे।

20 घंटे पहले

और पढ़े

  1. साल 2026 के ग्रहण: सूर्य की ‘रिंग ऑफ फायर’... 17 फरवरी का ग्रहण क्यो है खास, जानें इस खगोलीय घटना पूरी जानकारी
  2. पीरागढ़ी मर्डर: तांत्रिक कमरुद्दीन के घर तालाशी में मिला तंत्र-मंत्र का सामान, अंधविश्वास और ठगी का मामला सामने
  3. भारतीय रेलवे के तीन प्रमुख प्रोजेक्ट्स को CCEA की मंजूरी, 389 किमी तक बढ़ेगा नेटवर्क
  4. पीएम मोदी का असम की धरती से चीन-बांग्लादेश को सीधा संदेश, हाईवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग से उड़ी दुश्मनों की नींद
  5. पुलवामा हमले की बरसी, कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट, श्रीनगर समेत संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा
  6. गृहमंत्री अमित शाह करेंगे कराईकल और पुडुचेरी का दौरा, कई विशेष परियोजनाओं की देंगे सौगात
  7. कहीं बारिश तो कहीं कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
  8. मेष, सिंह समेत इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, जानिए आज का राशिफल
  9. PMO के नए पते के पीछे क्या है वजह? पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया ‘सेवा तीर्थ’
  10. 14 फरवरी को पीएम मोदी का असम दौरा, हाईवे पर बने एयर स्ट्रिप पर करेंगे लैंड, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
  11. हरियाणा सरकार के जंगल सफारी प्रोजेक्ट को झटका: सुप्रीम कोर्ट बोला- अरावली सिर्फ हरियाणा या राजस्थान की नहीं... इन पहाड़ियों को न छुएं
  12. कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई कैंपेन कमेटी, शशि थरूर संग इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
  13. डीडी की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, मीडिया जगत में शोक
  14. कश्मीर घाटी में अब सैलानियों की मौज, बडगाम–कटरा स्पेशल ट्रेन के विस्टाडोम कोच से निहारेंगे वादियों की खूबसुूरती
  15. Farmer Protest : Indo-US ट्रेड डील के खिलाफ देशभर के किसान संगठनों का हल्ला बोल, भारत बंद का ऐलान

आज 14 फरवरी 2026 असम के मोरान क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के डिब्रूगढ़ जिले के मोरान क्षेत्र में एक खास इमरजेंसी एयरस्ट्रिप का उद्घाटन करेंगे, जिसे असम और पूरे पूर्वोत्तर का पहला हाइवे‑आधारित रनवे (Emergency Landing Facility) बनाया गया है। जिससे न केवल सड़क यातायात में सुधार होगा बल्कि सुरक्षा और आपातकालीन विमान संचालन में भी सुविधा बढ़ेगी। इस तरह का हाइवे रनवे पहले कभी पूर्वोत्तर में नहीं बनाया गया था, इसलिए इसे स्थानीय लोगों और सुरक्षा विशेषज्ञों ने ऐतिहासिक कदम बताया है।

फाइटर जेट के लिए सक्षम हाइवे रनवे
यह रनवे खास इसलिए है क्योंकि इसे भारतीय वायु सेना (IAF) की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे सीधे फाइटर जेट और परिवहन विमान के उतरने और उड़ान भरने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है जहां फाइटर जेट, परिवहन विमान और वायु सेना के दूसरे विमान लैंड या टेक‑ऑफ कर सकते हैं। इससे सुरक्षा, त्वरित प्रतिक्रिया, और देशी क्षमता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, खासकर जब यह चीन की सीमा यानी LAC (Line of Actual Control) के नजदीक है।

हाइवे रनवे पर वायु सेना उड़ान प्रदर्शनी
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह पहले चबसुआ एयरबेस (Chabua Air Base) पहुंचेंगे और वहां से एक वायु सेना विमान में बैठकर सीधे इस हाइवे‑बेस रनवे पर उतरेंगे। इस दौरान विभिन्न प्रकार के विमान, जिनमें राफेल और सुखोई शामिल हैं वो एक बड़ा हवाई प्रदर्शन करेंगे। कई मशीनें इसी रनवे पर लैंड और टेक‑ऑफ भी करेंगी, जिससे यह दिखाया जाएगा कि जरूरत पड़ने पर ऐसे रनवे का युद्ध या आपदा में बड़ा योगदान हो सकता है। यह प्रदर्शनी करीब 30 मिनट की रहेगी।

पीएम मोदी के दौरे में कई परियोजनाओं का उद्घाटन
इसके अलावा इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। IIM गुवाहाटी के अस्थायी परिसर का लोकार्पण, गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर नई पुल का उद्घाटन, एक हाई‑टेक डेटा सेंटर का उद्घाटन और कई आधुनिक परिवहन परियोजनाओं की शुरुआत आज के कार्यक्रम का हिस्सा हैं। ऐसे में यह दौरा सिर्फ एक रनवे उद्घाटन नहीं है, बल्कि असम के संपर्क, सुरक्षा और विकास के एक बड़े पैकेज का हिस्सा भी माना जा रहा है
Written by : Anushka sagar

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in