ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की दो टूक! दुनिया को दिया बड़ा संदेश

New Delhi: मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान सामने आया है।

10 घंटे पहले

और पढ़े

  1. AI समिट में प्रदर्शन पर कोर्ट का बड़ा फैसला, यूथ कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को मिली बेल!
  2. Iran Israel Attack: खामेनेई की मौत पर देशभर में बवाल! जानें कहां-कहां हुआ विरोध प्रदर्शन
  3. पश्चिम एशिया संकट पर पीएम आवास में हाईलेवल मीटिंग, CCS ने सुरक्षा हालात पर की विस्तृत समीक्षा
  4. दिल्ली आबकारी नीति मामला: CBI की याचिका 9 मार्च को सुनी जाएगी, ट्रायल कोर्ट को भी घेरा गया
  5. होली पर रहेगा गर्मी की प्रकोप...मार्च के महीने से शुरू हो जाएगा सूरज क ताप, IMD ने जारी की अलर्ट
  6. होली से पहले दिल्ली में महिलाओं और बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने तैयार की नई योजनाएं
  7. बिहार से लापता 5 नाबालिग लड़कियां UP में मिलीं, पुलिस ने लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पर पकड़ा
  8. AAIB ने बताया कैसे क्रैश हुआ अजित पवार का चार्टर प्लेन, जांच में सामने आए ये कारण
  9. खामेनेई की मौत पर कश्मीर के लाल चौक पर प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी... जमकर लगाया नारा
  10. आज जंतर-मंतर पर फिर गूंजेगा केजरीवाल का हुंकार! 'क्लीन चिट' मिलने के बाद एक्शन मोड में पूर्व सीएम
  11. पीएम मोदी का तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरा, विकास पर होगा जोर..करेंगे कई बड़ी घोषणाएं
  12. होली पर 'आग' उगलेगा सूरज! कहीं होगी गर्मी तो कहीं बरसेगी बारिश... IMD का 9 राज्यों में अलर्ट
  13. पंजाब कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की चेतावनी, कहा- 'टीम प्लेयर बनो वरना रिजर्व प्लेयर...'
  14. बरनाला में राहुल गांधी करेंगे 'मनरेगा बचाओ संग्राम' और 'मजदूर रैली', मल्लिकार्जुन खड़गे भी रहेंगे मौजूद
  15. मोदी का राजस्थान‑गुजरात दौरा, जाने क्या है आज का खास प्लान?

New Delhi: मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा, "विश्व में चल रहे अनेक तनावों के लिए भारत की सोच हमेशा से स्पष्ट रही है। हमने हमेशा से सिर्फ शांति बनाए रखने की ही बात कही है। पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति बेहद चिंता का विषय है। इसको लेकर बातचीत से ही समस्या का समाधान निकालना चाहिए। इस क्षेत्र में फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए हम सभी देशों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।"

आज पीएम मोदी ने की कनाडा के पीएम से मुलाकात की

सोमवार को पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे कार्नी के नेतृत्व में कनाडा के साथ संबंधों में आई मजबूती की सराहना की और कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य 2030 तक 50 अरब अमेरिकी डॉलर के व्यापार को छूते हुए अपने आर्थिक सहयोग को और गहरा करना है। इस संबंध में पीएम मोदी ने आगे कहा कि ओटावा और नई दिल्ली ने निकट भविष्य में एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को अंतिम रूप देने का फैसला लिया है। बता दें, ये बात उन्होंने सोमवार को राजधानी में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं।


आर्थिक साझेदारी समझौते को अंतिम रूप देने का लिया गया निर्णय

आगे पीएम मोदी ने कहा, "आज हमने इस विजन को अगले स्तर की साझेदारी में बदलने पर चर्चा की। हमारा लक्ष्य 2030 तक 50 अरब डॉलर का व्यापार हासिल करना है। आर्थिक सहयोग की पूरी कमजोरियों को दूर करना हमारी प्राथमिकता है। इसलिए, हमने जल्द ही एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को अंतिम रूप देने का फैसला लिया है।"


भारत की विकासगाथा विश्वास का प्रतीक

इसके अलावा पीएम ने कहा, "इस फैसले से दोनों देशों में नए निवेश और रोजगार के अवसर खुलेंगे। इतना ही नहीं कनाडा के पेंशन फंडों ने भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश किया है। जो भारत की विकासगाथा में उनके गहरे विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि दिन में आगे चलकर नेता व्यापार जगत के सदस्यों से मुलाकात करेंगे, जिनके सुझाव दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग की रूपरेखा तैयार करने में सहायक होंगे। सबसे खास बात की कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी
पीएम मोदी के मेहमान हैं और इस समय भारत में हैं। बता दें, दोनों नेताओं ने तमाम मुद्दों पर बैठकर बातचीत की है।

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in