
भारत को शुक्रवार को बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड के हाथों 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और अब रविवार को होने वाले दूसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
मैच के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टीम का पक्ष रखा। पहले मुकाबले में भारत की ओर से सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले अभिषेक ने केवल 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
आयरलैंड के टीम को लेकर अभिषेक ने कही ये बात
अभिषेक ने स्वीकार किया कि आयरलैंड ने तीनों विभागों बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में भारत से बेहतर प्रदर्शन किया, उन्होंने कहा कि जिस टीम ने अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया, जीत उसी की हुई और आयरलैंड इस सफलता का पूरी तरह हकदार था।
भारतीय टीम को लेकर अभिषेक ने कह दी ये बात
अभिषेक ने यह भी माना कि भारतीय टीम कई अहम मौकों पर अपनी रणनीति को सही ढंग से अमल में नहीं ला सकी, उनके अनुसार हर मुकाबला सीखने का अवसर होता है और यह हार भी टीम के लिए कई सबक लेकर आई है, जिनका फायदा अगले मैच में उठाने की कोशिश की जाएगी।
भारत उम्मीद के मुताबिक नहीं कर पाया प्रदर्शन
अभिषेक ने कहा कि विदेशी परिस्थितियों के अनुरूप जल्दी खुद को ढालना किसी भी टीम के लिए बेहद जरूरी होता है और भारत इस मामले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया।
WE FAILED AS A TEAM - ABHISHEK SHARMA BRUTAL STATEMENT
— Sam (@cricsam02) June 27, 2026
: Ireland fully deserved the win after outperforming India in all three departments. He admitted India failed to execute key plans but stressed that the team will learn from the defeat and aim to bounce back stronger… pic.twitter.com/8lAzKL5JSb
भारतीय टीम पर सीरीज गंवाने का खतरा
अब भारतीय टीम पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। यदि आयरलैंड दूसरा मुकाबला भी जीत लेता है तो वह सीरीज अपने नाम कर लेगा, जबकि भारत अधिकतम सीरीज बराबर ही करा सकेगा। अगर भारतीय टीम यह सीरीज जीतने में असफल रहती है, तो दिसंबर 2023 के बाद यह पहला मौका होगा जब वह कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज अपने नाम नहीं कर पाएगी।
Written By Toshi Shah















