.jpg)
बिहार में आगामी चुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने अपनी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित 40 प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, नीतीश मंत्रिमंडल के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा जैसे महत्वपूर्ण नेता शामिल हैं।
इसके अलावा, केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, सांसद कौशलेंद्र कुमार, सरयू राय, देवेशचंद्र ठाकुर, लवली आनंद, दिनेश चंद्र यादव, और डॉ. आलोक कुमार सुमन को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
नए शामिल सदस्य भी स्टार प्रचारक बने
हाल ही में जदयू में शामिल हुए जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार को भी इस सूची में स्थान मिला है। इसके अलावा, हर्षवर्धन सिंह, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य सुनील कुमार और मदन सहनी का नाम भी इस सूची में है।
विधान पार्षदों और अन्य नेताओं को भी मिली जगह
जदयू के विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, संजय सिंह, नीरज कुमार, खालिद अनवर, रवींद्र प्रसाद सिंह, रीना यादव जैसे नेताओं को भी स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया गया है।
इंजीनियरों और महिला नेताओं का नाम भी सूची में
इस सूची में इंजीनियर सुनील कुमार, चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, कहकशां परवीन, राम कुमार शर्मा, रमेश कुशवाहा, मो. नेमतुल्लाह, चंदन कुमार सिंह, भारती मेहता और डॉ. श्वेता विश्वास का नाम भी है।
जदयू के इस स्टार प्रचारक दल का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रचार को और अधिक प्रभावी बनाना है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी प्रमुखता दी गई है।
-Shraddha Mishra