Premanand Maharaj: कौन हैं वह महाराज जिनके प्रेमानंद ने पैर धोए, आरती की और दंडवत प्रणाम किया, VIDEO...

वृंदावन धाम के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे अपने गुरु शरणानंद महाराज के चरण धोते, आरती करते और दंडवत प्रणाम करते दिखाई दिए।

09 October 2025

और पढ़े

  1. Heart Healthy Foods: दिल की सुरक्षा के लिए जरूरी, ये 5 फूड्स कम करेंगे बैड कोलेस्ट्रॉल
  2. बदलते मौसम के साथ बढ़ने लगी है जोड़ों की अकड़न? राहत दिलाएंगे ये योगासन
  3. क्या आप मधुमेह से जूझ रहे हैं? अमरूद के पत्ते बन सकते हैं असरदार घरेलू उपाय
  4. क्या आपके शरीर में बढ़ रहा है खराब कोलेस्ट्रॉल? ये 6 लक्षण तुरंत पहचानें
  5. सफलता के लिए अपने अंदर लाएं ये बदलाव, अपनाएं ये पॉजिटिव आदतें
  6. तेज दिमाग और बेहतर फोकस के लिए सुबह उठते ही करें ये काम, स्ट्रेस और एंग्जायटी रहेंगी दूर
  7. एक किडनी के साथ भी जी सकते है सामान्य जीवन, संभावित समस्याओं और देखभाल के सुझावों के बारे में जानें
  8. खुद ही रखना होगा खुद का ख्याल, जिम्मेदारियों के बोझ तले अपनी सेहत नजरअंदाज कर रही महिलाएं
  9. सबके लिए सेहतमंद नहीं है '10 हजार स्टेप्स'! कहीं फायदे की जगह सेहत को ना हो जाए नुकसान
  10. कैसे जानें कि आपकी किडनी कमजोर हो रही है? नजरअंदाज न करें ये संकेत, जानिए 5 चेतावनी
  11. क्या आप भी करते हैं प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल, तो आज ही कर दें बंद; सेहत के लिए है नुकसानदायक
  12. World Cerebral Palsy Day 2025: जानिए क्या है सेरेब्रल पाल्सी, जागरूकता से बदल सकता है लाखों का जीवन
  13. ब्रेस्ट कैंसर का खतरा करें कम, डाइट में शामिल करें ये 6 फायदेमंद चीज़ें
  14. Vitamin-D Deficiency: नहीं लेने पड़ेंगे विटामिन-डी सप्लीमेंट्स, कमी से बचने के लिए करें ये काम
  15. मसालेदार खाना ही नहीं इन कारणों से भी हो सकता है एसिड रिफ्लक्स, इन घरेलू उपायों से मिल सकती है राहत

Premanand Maharaj: वृंदावन धाम के संत प्रेमानंद महाराज आज के समय में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले संतों में गिने जाते हैं। उनके उपदेश सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं और लोग उन्हें बड़े चाव से सुनते और पढ़ते हैं। वृंदावन धाम में उनके दर्शन के लिए रास्तों पर हमेशा हजारों लोगों की भीड़ लगी रहती है।

वहीं अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि वह प्रेमानंद महाराज के समाचार लेने के लिए एक अन्य संत वृंदावन धाम के केली कुंज आश्रम पहुंचे। इस संत को देखकर प्रेमानंद महाराज अपने खराब स्वास्थ्य के बावजूद उठकर उन्हें साष्टांग दंडवत प्रणाम करते दिखाई दिए। इस दृश्य ने लोगों में उनके बारे में और जानने की उत्सुकता बढ़ा दी है।

प्रेमानंद महाराज और उनके गुरु शरणानंद महाराज का भावुक मिलन

वृंदावन धाम के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने गुरु शरणानंद महाराज से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो केली कुंज आश्रम का बताया जा रहा है, जहां प्रेमानंद महाराज अपने खराब स्वास्थ्य के बावजूद अपने गुरु के सामने साष्टांग दंडवत प्रणाम करते हुए दिखाई देते हैं।

गुरु के चरण छूकर किया प्रणाम

जानकारी के अनुसार, वीडियो में जो संत प्रेमानंद महाराज को मिलने आए हैं, वे उनके आध्यात्मिक गुरु शरणानंद महाराज हैं। जैसे ही प्रेमानंद महाराज ने उन्हें देखा, वे तुरंत उठ खड़े हुए और उनके चरण छू लिए। इसके बाद वे जमीन पर लेटकर साष्टांग दंडवत प्रणाम करते हुए नजर आए। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।

गुरु को अपनी गद्दी पर बैठाकर किया सत्कार

प्रेमानंद महाराज अपने गुरु शरणानंद के प्रति इतनी श्रद्धा रखते हैं कि उन्होंने उन्हें अपनी गद्दी पर बैठाया, जो उन्होंने पहले कभी किसी को नहीं दी थी। उन्होंने गुरु के पैर अपने हाथों से धोए, दुपट्टे से उन्हें पोंछा और फिर आरती उतारी। इस पूरे दौरान उनके चेहरे पर गुरु के प्रति अपार सम्मान और भक्ति झलक रही थी।

गुरु शरणानंद का स्नेह और आशीर्वाद

गुरु शरणानंद महाराज, जो रमणरेती महावन के महाराज हैं, अपने शिष्य की यह भक्ति देखकर भावुक हो गए। उन्होंने प्रेमानंद महाराज को गले लगाया और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। शरणानंद महाराज अपने साथ सभी संतों के लिए काजू, किशमिश और बादाम का प्रसाद भी लेकर आए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भावुक पल

दोनों संतों के इस मिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस दृश्य को देखकर प्रेमानंद महाराज की अपने गुरु के प्रति निष्ठा और विनम्रता की सराहना कर रहे हैं। यह दृश्य गुरु-शिष्य परंपरा की गहराई और भारतीय अध्यात्म की असली झलक पेश करता है।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in