
आज शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबारी दिन की शुरुआत में ही दोनों धातुओं के दाम कमजोर रहे। सोने की कीमत 500–600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ गई, जबकि चांदी में 2000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
एमसीएक्स पर सोना-चांदी
सुबह 9:32 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना ₹1,16,987 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। यह दिन के न्यूनतम स्तर ₹1,16,780 और अधिकतम ₹1,17,100 रुपये के बीच रहा।
चांदी का भाव सुबह 9:35 बजे ₹1,42,633 प्रति किलो रहा। इसमें ₹2,087 प्रति किलो तक की गिरावट आई। आज चांदी का न्यूनतम ₹1,41,961 और अधिकतम ₹1,43,051 रुपये दर्ज हुआ।
शहरों में सोना-चांदी का रेट
पटना: सोना ₹1,16,870 (सबसे सस्ता), चांदी ₹1,42,410 (सबसे सस्ती)
जयपुर: सोना ₹1,16,970, चांदी ₹1,42,630
कानपुर और लखनऊ: सोना ₹1,17,020, चांदी ₹1,42,680
भोपाल और इंदौर: सोना ₹1,17,110 (सबसे महंगा), चांदी ₹1,42,800 (सबसे महंगी)
चंडीगढ़: सोना ₹1,16,990, चांदी ₹1,42,650
रायपुर: सोना ₹1,16,940, चांदी ₹1,42,590
आज के भाव देखें तो सोना और चांदी दोनों ही निवेशकों के लिए कमजोर साबित हुए। जहां पटना में सबसे सस्ता सोना और चांदी मिल रही है, वहीं भोपाल और इंदौर में दोनों की कीमतें सबसे ज्यादा बनी हुई हैं।
- YUKTI RAI