
झारखंड के बोकारो जिले के लालपनिया इलाके के लुगु पहाड़ियों में आज सोमवार को हुए सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कुल छह नक्सली मारे गए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने राज्य पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आज सुबह झारखंड के बोकारो जिले के ललपनिया क्षेत्र के लुगु पहाड़ियों में मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को मार गिराया। जवानों ने एक SLR और एक INSAS राइफल बरामद की है। वहीं इस मुठभेड़ में अभी तक जवानों के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
12 अप्रैल को एक जवान शहीद
12 अप्रैल को झारखंड के चाईबासा में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में झारखंड जगुआर का एक जवान शहीद हो गया और एक सीआरपीएफ कर्मी घायल हो गया। रांची के डीआईजी-सह-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने एक बयान में कहा, "झारखंड जगुआर का एक जवान आईईडी विस्फोट में शहीद हो गया, जबकि एक सीआरपीएफ जवान का इलाज चल रहा है।" इससे पहले झारखंड के जराइकेला में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए थे।
इसे भी पढ़ें- अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिनों के भारत दौरे पर... पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जराइकेला थाना क्षेत्र में हुई, जहां दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया। जब उन्हें निकाला गया और रांची ले जाया गया, तो दोनों जवानों की हालत स्थिर बताई गई।