.png)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह एक बार फिर दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। धोनी की वापसी से जहां फैन्स में उत्साह है, वहीं टीम को अपने युवा कप्तान की कमी भी खलेगी।
आपको बता दें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मैच में तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की बॉल ऋतुराज की कोहनी पर लग गई थी। इसके बाद उन्होंने दो मैच और खेले, लेकिन जांच में पता चला कि उनकी कोहनी में फ्रैक्चर है।
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि टीम के पास रिप्लेसमेंट के ज्यादा विकल्प नहीं हैं, लेकिन एमएस धोनी टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी बार 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी और टीम को आईपीएल ट्रॉफी दिलाई थी। 2024 में उन्होंने कप्तानी छोड़कर ऋतुराज को यह जिम्मेदारी दी थी। अब एक बार फिर धोनी कप्तान के रूप में मैदान में उतरेंगे।
ये पढ़ें: Ram Rahim Bail : मौज काट रहा राम रहीम, 7 साल में 326 दिन जेल से बाहर, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम:
रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), जेमी ओवर्टन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉन्वे, शेख राशिद, सैम करन, कमलेश नागरकोटी, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी, दीपक हुड्डा।
Published By: Divya