"IPL 2025 में 'AI' का जलवा, शुभमन गिल की परफॉर्मेंस से क्यों हो रही तुलना !"

इन दिनों IPL का फीवर जोरों पर है और IPL में AI के धमाके की हर तरफ चर्चा हो रही है हर किसी की जुबान पर सिर्फ इसी की बात है, जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। यहां AI का मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नहीं, बल्कि A- अभिषेक शर्मा और I- ईशान किशन से है।

25 March 2025

और पढ़े

  1. IND vs PAK 2026:भारत की शानदार जीत, देशभर में जश्न का माहौल
  2. IND vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव
  3. ICC Men's T20 World Cup: बारिश के साए में टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला, कोलंबो के R. Premadasa Stadium में मौसम पर टिकी फैंस की नजरें
  4. IND vs PAK T20: पांच महीने बाद फिर होगी महा टक्कर, जानें मैच का समय
  5. IND vs PAK T20 World cup : अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर आज फैसला, फैंस की नजरें....
  6. नामीबिया को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को 'हड़काया', कहा- वे अगले मैच के लिए पूरी तरह...
  7. टी20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया, 225 रन बनाकर रचा रिकॉर्ड
  8. T20 World Cup 2026: गुरबाज की तूफानी पारी के बावजूद अफगानिस्तान को हार, डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने दर्ज की जीत
  9. Babar Azam : पाकिस्तान के सामने नई मुश्किल, बाबर आजम की बल्लेबाज़ी पर उठे सवाल
  10. टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने, PCB और बांग्लादेश ने ICC से रखीं अहम मांगें
  11. T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार को डांटा, कहा- पागल है क्या....; वीडियो वायरल
  12. T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज... पहले मैच में ही टीम इंडिया को बड़ा झटका, अमेरिका से भिड़ेगा भारत
  13. IND U19 vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप
  14. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह, इंग्लैंड के साथ होगी खिताबी जंग
  15. Women's Premier League के फाइनल में भिड़ेंगी ये टीम, जानिए कब और कहां देख सकते हैं मैच

इन दिनों IPL का फीवर जोरों पर है और IPL में AI के धमाके की हर तरफ चर्चा हो रही है हर किसी की जुबान पर सिर्फ इसी की बात है, जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। यहां AI का मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नहीं, बल्कि A- अभिषेक शर्मा और I- ईशान किशन से है। अब सवाल ये उठता है कि क्या शुभमन गिल भी अपने दोस्तों की राह पर चलेंगे ? आप सोच रहे होंगे कि अचानक ये सवाल क्यों ? दरअसल, IPL 2025 में धमाल मचाने वाले ‘AI’ का गिल से गहरा नाता है। ये दोनों शुभमन गिल के करीबी दोस्त हैं और उन्होंने अपने पहले ही मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

A- अभिषेक शर्मा, I- ईशान किशन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई, उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में 24 रन ठोके, वो भी 218 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से। ट्रेविस हेड के साथ मिलकर उन्होंने 3.1 ओवर में 45 रन जोड़े और SRH को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, अभिषेक की पारी ज्यादा लंबी नहीं चली, लेकिन ईशान किशन ने इसकी भरपाई कर दी।

 ये भी पढ़ें - अब ईद और नवरात्रि पर मटन को लेकर राजनीति, बीजेपी विधायकों ने मीट की दुकानों को बंद रखने की कही बात

ईशान किशन के लिए SRH एक नई टीम थी, लेकिन IPL 2025 में जब उन्होंने पहला मैच खेला तो फैंस उनकी पारी देखकर दंग रह गए, उन्होंने महज 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 225.53 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 47 गेंदों पर नाबाद 106 रन बना डाले, उनकी इस पारी में 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे, जो IPL में उनका पहला शतक भी रहा।

 अब शुभमन गिल की बारी

AI ने तो अपने पहले ही मैच में तहलका मचा दिया, अब बारी शुभमन गिल की है। क्या वह भी अपने दोस्तों की तरह धमाकेदार प्रदर्शन कर पाएंगे? इसके लिए गिल को मेहनत करनी होगी क्योंकि IPL 2024 में 100 से ज्यादा गेंदें खेलने वाले 22 बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट चौथा सबसे कम (131.08) था। हालांकि, गुजरात टाइटंस का IPL 2025 का पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है।

ये भी पढ़ें -केएल राहुल के घर गूंजी किलकारी, अथिया ने दिया प्यारी सी बेटी को जन्म तो भावुक हुए नाना सुनील शेट्टी

गिल से AI जैसे प्रदर्शन की उम्मीद इसलिए की जा सकती है क्योंकि इस मैदान पर उनका रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने यहां T20 क्रिकेट में 163.23 की स्ट्राइक रेट से 1079 रन बनाए हैं। अब देखना ये होगा कि गिल अपने दोस्तों के नक्शे कदम पर चलते हैं या नहीं!

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in