अब ईद और नवरात्रि पर मटन को लेकर राजनीति, बीजेपी विधायकों ने मीट की दुकानों को बंद रखने की कही बात

बीजेपी के कुछ विधायकों ने नवरात्रि में मीट की दुकानों को बंद करने और ईद पर मटन न खाने की अपील की है।

25 March 2025

और पढ़े

  1. Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि में इन नौ दुर्गा स्वरूपों की होती है साधना, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
  2. PM Modi ने गले लगाकर किया UAE राष्ट्रपति का स्वागत, दो घंटे की इस यात्रा में हुई कई अहम वार्ता
  3. IMF रिपोर्ट 2025-26: भारत की GDP ग्रोथ बढ़कर 7.3%, अर्थव्यवस्था पर पॉजिटिव संकेत
  4. BJP National President: नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, 20 जनवरी को ऐलान संभव
  5. अखिलेश के भाई प्रतीक का अपर्णा यादव से तलाक की ख़बर, कभी ई-मेल से हुआ था प्यार का इजहार अब इंस्टाग्राम पर तलाक का ऐलान
  6. देश की पहली Hydrogen Train हुई तैयार, PM Modi दिखा सकते हैं हरी झंडी; जानें पूरी खबर
  7. पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी कड़ाके की ठंड, IMD ने दी चेतावनी!
  8. 19 January Horoscope: इन राशि वाले रहें सावधान, जानें आज का राशिफल
  9. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना
  10. PM मोदी ने असम में 6,950 करोड़ की काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की रखी नींव, दो अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
  11. BJP सांसद Manoj Tiwari के घर लाखों की चोरी, चोर निकला करीबी! जानें पूरा मामला
  12. Gujarat में तीन दिन के दौरे पर Arvind Kejriwal, कहा- ‘जनता उम्मीद से देख....’
  13. बारिश, कोहरा और शीतलहर, इन राज्यों में अलर्ट; IMD ने कही ये बात
  14. Mauni Amavasya पर नदी में नहाने से ज्यादा खास हैं ये काम, जानें आज का शुभ योग
  15. भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, यात्री करेंगे आधुनिक सुविधाओं और तेज सफर के साथ सफर

नवरात्रि और ईद के मौके पर मीट दुकानों को लेकर दिल्ली में नई बहस छिड़ गई है। बीजेपी के कुछ विधायकों ने नवरात्रि में मीट की दुकानों को बंद करने और ईद पर मटन न खाने की अपील की है।

BJP विधायक नीरज बसोया का कहना है कि नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि रिहायशी इलाकों में ऐसी दुकानों का होना सही नहीं है, क्योंकि इससे लोगों को दिक्कत होती है। बसोया ने आरोप लगाया कि कुछ मीट विक्रेता दुकानें सही तरीके से नहीं चलाते, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

विधायक रविंदर नेगी ने मंदिरों के पास मीट की दुकानों को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, "नवरात्रि में जब हिंदू समुदाय उपवास रखता है, तब मंदिरों के पास मीट की दुकानें खुली रहना आस्था को ठेस पहुंचाता है। हमें इस पर ध्यान देना चाहिए।"

वहीं, विधायक करनैल सिंह ने प्रशासन से मांग की कि नवरात्रि में मीट की दुकानें बंद करवाई जाएं। उन्होंने कहा, "ईद को मीठी ईद कहा जाता है, इसका मतलब यही है कि लोग सेवइयां खाएं, बकरा न काटें।"

यह पहली बार नहीं है जब त्योहारों के दौरान मीट की दुकानों को लेकर विवाद हुआ है। इससे पहले भी हिंदू त्योहारों पर मीट बिक्री को लेकर नेताओं और संगठनों के बीच मतभेद सामने आए हैं। इस मुद्दे पर बहस जारी है कि धार्मिक आस्थाओं और व्यापारिक गतिविधियों के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए।

- DIVYA 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in