बिहार के भोजपुर में अफीम की खेती! पुलिस की बड़ी छापेमारी से ईलाके में हड़कंप

गुप्त सूचना के आधार पर सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश के आदेश पर यह छापेमारी की गई थी।

25 March 2025

और पढ़े

  1. सूरजकुंड मेला में सुरक्षा की बड़ी चूक: पहले गेट और फिर झूले टूटने से अफरा-तफरी, आठ घायल, तैयारियों पर उठे सवाल
  2. इटारसी में भीषण सड़क हादसा, नहर में कार गिरने से तीन की मौत, SDRF ने जारी किया रेस्क्यू
  3. गुजरात वलसाड में निर्माण स्थल पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से गिरा कंटेनर, मजदूर की मौके पर मौत
  4. Weather : दिल्ली-NCR में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज? मौसम विज्ञानी पश्चिमी विक्षोभ को बता रहे हैं वजह
  5. Srinagar: गृहमंत्री के दौरे से पहले कश्मीरी पंडितों को मिला धमकी भरा पत्र, सोशल मीडिया पर वायरल
  6. उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में नई परंपरा, पेश होगी विस्तृत आर्थिक सर्वे रिपोर्ट
  7. मणिपुर में एक साल बाद हटा राष्ट्रपति शासन, BJP-NDA ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
  8. अवैध संबंध के शक में पति बना हैवान, बेटी के सामने ही पत्नी को उतारा मौत के घाट
  9. नांदेड़ का कातिल बाप: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए पिता ने ली मासूम बेटी की जान, नहर में फेंकी बच्ची की लाश
  10. ठाणे: 18 मंजिला इमारत में भीषण आग, 70 से ज्यादा लोग को किया रेस्क्यू, दो बुजुर्ग घायल
  11. नोएडा के पर्थला ब्रिज पर महिलाओं से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद दो युवक गिरफ्तार
  12. कल पंजाब दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, आदमपुर एयरपोर्ट और लुधियाना हलवारा टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन
  13. Maharashtra : सुनेत्रा पवार बनेंगी पहली महिला डिप्टी सीएम? शरद पवार बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं
  14. ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा से निष्कासित, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर विवादित बयान का असर
  15. बर्फ, मौत और वफादारी... हिमाचल की बर्फीली पहाड़ियों में टूटी दो जिंदगियां, 4 दिन तक मालिकों के पास बैठा रहा डॉगी

भोजपुर जिले के शाहपुर दियारा के दामोदरपुर बधार में छह बीघा में अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। यहां से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश के आदेश पर जगदीशपुर उत्पाद थाने की उत्पाद विभाग की टीम ने बहोरनपुर थाने की पुलिस के साथ रविवार को दियारा इलाके में छापेमारी की। हालांकि इस दौरान टीम को अफीम की फसल नहीं मिली, लेकिन वहां से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया गया है। फसल काटकर खेतों की जुताई कर दी गई है और एक-दो दिन पहले ही पटवन कर दी गई है। अभी पटवन किए गये खेतों में नमी बनी हुई है।

बड़ी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने से मचा हड़कंप

छापेमारी के दौरान एक साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल के दियारा में पहुंचने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बरामद डोडा को टीम ने ट्रैक्टर पर लाद कर जगदीशपुर उत्पाद थाना लाया है। वरीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में बरामद डोडा का वजन करने की कार्रवाई अभी चल रही है। इसके बाद अफीम का मूल्यांकन उत्पाद विभाग की टीम की ओर से किया जाएगा। छापेमारी टीम का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अजीत कुमार ने किया।

अफीम के बगल में मक्का

दामोदरपुर बधार में अफीम की खेती जहां पर हुई थी, उसके चारों तरफ मक्का की खेती हुई है। इससे लोगों को या पुलिस को कहीं से अफीम की खेती की जानकारी नहीं मिल रही थी। हालांकि, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस काफी खोजबीन के बाद मक्के के खेतों के बीच से गुजरती हुई वहां अंततः पहुंच गई। वहां खोजबीन में भारी मात्रा में डोडा बरामद किया गया। उत्पाद विभाग और स्थानीय थाने की पुलिस उक्त जमीन के मालिक की पहचान करने में जुटी है। इस मामले में जमीन मालिक की पहचान कर उसके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई चल रही है। इसके बाद मालिक के गिरफ्तारी कर पुलिस पूछताछ करेगी। इसके बाद ही अफीम की खेती करने के मामले से पूरी तरह पर्दा उठ पाएगा।

फरवरी में ही अफीम की खेती को किया गया था नष्ट

बताते चलें कि इसके पूर्व जिले के गीधा थाना क्षेत्र के खेसरहियां गांव में अफीम की खेती का मामला बीते फरवरी महीने में सामने आया था। तब कोईलवर अंचलाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अफीम की फसल को नष्ट कर दिया गया था। खेसरहिया में सात छोटे- छोटे प्लॉट में अफीम की खेती की गई थी। एसडीओ के आदेश पर सीओ को दंडाधिकारी नियुक्त कर अफीम की खेती को नष्ट कराया गय। साथ ही नमूना लेकर साक्ष्य के तौर पर उसे सील किया गया था।

- TNP NEWS

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in