औरैया में प्रगति बनी मेरठ की मुस्कान, मुंह दिखाई के पैसों से शादी के 15वें दिन ही करवाई प्रेमी से पति की हत्या

हाल ही में हुए मेरठ सौरभ हत्याकांड ने झकझोर कर रख दिया अभी इस केस में नए नए खुलासे हो ही रहे हैं और इसी से मिलता-जुलता मामला सामने आ गया है औरैया जिले के सहार क्षेत्र में

25 March 2025

और पढ़े

  1. कानपुर में रईसजादे की नशे में ड्राइविंग, लेम्बोर्गिनी से तीन को मारी टक्कर, सड़क पर मचा हड़कंप
  2. दरभंगा (बिहार): 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार, आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
  3. सूरजकुंड झूला हादसा: एजेंसी मालिक समेत साथी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, SIT ने शुरू की जांच
  4. Bird Flu Alert in Chennai: चेन्नई में बर्ड फ्लू की दस्तक, 1500 कौंवों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क, जानें लक्षण और बचाव
  5. सूरजकुंड मेला में सुरक्षा की बड़ी चूक: पहले गेट और फिर झूले टूटने से अफरा-तफरी, आठ घायल, तैयारियों पर उठे सवाल
  6. इटारसी में भीषण सड़क हादसा, नहर में कार गिरने से तीन की मौत, SDRF ने जारी किया रेस्क्यू
  7. गुजरात वलसाड में निर्माण स्थल पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से गिरा कंटेनर, मजदूर की मौके पर मौत
  8. Weather : दिल्ली-NCR में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज? मौसम विज्ञानी पश्चिमी विक्षोभ को बता रहे हैं वजह
  9. Srinagar: गृहमंत्री के दौरे से पहले कश्मीरी पंडितों को मिला धमकी भरा पत्र, सोशल मीडिया पर वायरल
  10. उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में नई परंपरा, पेश होगी विस्तृत आर्थिक सर्वे रिपोर्ट
  11. मणिपुर में एक साल बाद हटा राष्ट्रपति शासन, BJP-NDA ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
  12. अवैध संबंध के शक में पति बना हैवान, बेटी के सामने ही पत्नी को उतारा मौत के घाट
  13. नांदेड़ का कातिल बाप: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए पिता ने ली मासूम बेटी की जान, नहर में फेंकी बच्ची की लाश
  14. ठाणे: 18 मंजिला इमारत में भीषण आग, 70 से ज्यादा लोग को किया रेस्क्यू, दो बुजुर्ग घायल
  15. नोएडा के पर्थला ब्रिज पर महिलाओं से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद दो युवक गिरफ्तार

हाल ही में हुए मेरठ सौरभ हत्याकांड ने झकझोर कर रख दिया अभी इस केस में नए नए खुलासे हो ही रहे हैं और इसी से मिलता-जुलता मामला सामने आ गया है औरैया जिले के सहार क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से सुपारी देकर हत्या करवा दी।

"शादी के 15 दिन बाद खौफनाक साजिश" 

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी पत्नी उसके प्रेमी और सुपारी धन  लेकर हत्या करवाने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र की यह घटना शादी के 15 दिन बाद 19 मार्च को हुई, थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया- घटना वाले दिन 19 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक खेत में घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।"

ये भी पढ़ें - दिल्ली की नई रेखा सरकार का आज पहला बजट, यमुना से लेकर महिला सशक्तिकरण को लेकर हो सकते हैं बड़े ऐलान

पुलिस ने आगे बताते हुए कहा कि युवक को 19 मार्च को सैफई अस्पताल में भी भर्ती कराया इसके बाद हालात नाजुक देखते हुए उसे ग्वालियर के अस्पताल भी रेफर किया गया, और 19 मार्च को आगरा अस्पताल भी ले जाया गया, युवक की हालात में और गंभीरता आने के बाद उसे औरैया अस्पताल लाया गया लेकिन हालात में इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ और 21 मार्च को युवक का दम टूट गया।

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मरवाने की दी सुपारी

इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।'' पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों की पहचान की गई।आरोपियों की पहचान दिलीप यादव की पत्नी प्रगति यादव, उसके प्रेमी अनुराग उर्फ मोनज और रामजी चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि प्रगति और उसके प्रेमी अनुराग उर्फ मनोज ने मिलकर दिलीप की हत्या की साजिश रची थी, उन्होंने रामजी चौधरी को दो लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की योजना बनाई।

पुलिस ने बताया पूरा मामला

एसपी ने बताया, रामजी चौधरी ने पहले धोखे से दिलीप को बुलाया और मोटरसाइकिल पर खेतों की ओर ले गया। वहां उसने दिलीप के साथ मारपीट की और फिर उसे गोली मार दी। हत्या के प्रयास के बाद , वह दिलीप को मरा समझकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिलीप की शादी इसी महीने 5 मार्च को प्रगति से हुई थी। हालांकि, प्रगति का प्रेम संबंध गांव के ही अनुराग से था। इसी कारण प्रगति और अनुराग ने मिलकर दिलीप को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और अछल्दा निवासी रामजी चौधरी को दो लाख रुपये देकर उसकी हत्या की सुपारी दी।

Published By - Anjali Mishra 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in