दिल्ली की नई रेखा सरकार का आज पहला बजट, यमुना से लेकर महिला सशक्तिकरण को लेकर हो सकते हैं बड़े ऐलान

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में बीजेपी 27 साल बाद विधानसभा में अपना पहला बजट पेश कर रही है।

25 March 2025

और पढ़े

  1. CM Yogi Japan Visit: योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर-जापान दौरे से यूपी बनेगा मैन्युफैक्चरिंग हब, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  2. पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर प्रियंका गांधी का तंज, 'उम्मीद है गाजा में हुए 'नरसंहार' का जिक्र करेंगे...'
  3. केरल के बाद क्या अब दिल्ली का भी बदल जाएगा नाम? बीजेपी सांसद ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी
  4. 'सोची समझी साजिश थी 'शर्टलेस' प्रदर्शन', दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा
  5. IDFC बैंक फ्रॉड : 580 करोड़ रुपये के गबन मामले में मास्टरमाइंड मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
  6. केरल का नाम बदलने पर भड़की सीएम ममता, केंद्र सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
  7. 'सेवा तीर्थ' में मोदी कैबिनेट की पहली मीटिंग, विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
  8. केरल अब इस नाम से जाना जाएगा, नाम बदलने के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी
  9. 'यूथ कांग्रेस के बब्बर शेर साथियों पर गर्व', उदय भानु की गिरफ्तारी पर बिफरे राहुल गांधी
  10. पीएम कार्नी के भारत दौरे से पहले कनाडा का बड़ा फैसला, आतंकी तहव्वुर राणा की नागरिकता होगी रद्द!
  11. SpiceJet की फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित
  12. शर्टलेस प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, IYC अध्यक्ष उदय भानु को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश...मिली 4 दिन की कस्टडी
  13. योगी के सिंगापुर दौरे से यूपी को मिली बड़ी निवेश सफलता, लगभग ₹20,000 करोड़ के समझौते
  14. फरवरी के आखिरी सप्ताह में हर पल बदल रहा है मौसम, इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट
  15. दिल्ली में नई पहल: पूर्व अग्निवीरों को ‘राह वीर’ योजना से मिलेंगे ये बड़े लाभ

दिल्ली की BJP सरकार आज विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेगी। बजट पेश करने से पहले दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल बजट पेश करने से पहले बनाए जाने वाले हलवे की जगह खीर बनाई थी। बता दे दिल्ली विधानसभा बजट 24 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा। बजट में यमुना की सफाई से लेकर मुलभुत सुविधाओं को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी।

CM रेखा गुप्ता पेश करेंगी पहला बजट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस सत्र का अपना पहला बजट विधानसभा में पेश करेंगी। जिसमें यमुना नदी की सफाई, बुनियादी ढांचा विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने जैसे चुनावी वादों को लागू करने के लिए धन का प्रावधान किया जाएगा। जानकारी दे दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास ही वित्त विभाग का प्रभार रखा हुआ है ।

विधानसभा में पेश किया जाने वाला 2025-26 बजट 80 हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है। आज बजट पेश किए जाने के बाद आम चर्चा होगी जिसमें विधानसभा के सदस्य 27 मार्च को प्रस्तावित बजट पर विचार-विमर्श करेंगे।

सीएम गुप्ता ने कहा विकसित दिल्ली का होगा बजट

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में बीजेपी 27 साल बाद विधानसभा में अपना पहला बजट पेश कर रही है। उन्होंने आगे कहा जिस तरह भगवान राम 14 साल बाद वनवास से लौटे थे वैसे ही हम भी 27 साल बाद लौट रहे हैं। पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री ने कहा था कि 'विकसित दिल्ली' बजट महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं, बेहतर बुनियादी ढांचे, प्रदूषण और जलभराव की समस्याओं पर केंद्रित होगा।

वही आगे सीएम ने कहा कि यह बजट " लोगों का बजट" है, जिसमें बुनियादी सेवाओं को मजबूत करने और रोजगार पर जोर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार को ई-मेल और पहले से जारी व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से बजट प्रावधानों पर लोगों के 10,000 से अधिक सुझाव मिले हैं। जिसका नेतृत्व खुद सीएम गुप्ता ने किया। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की और बजट प्रस्तावों के लिए उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त की।

युक्ति राय

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in