बर्थडे के दिन इमरान हाशमी ने दिया सरप्राइस ‘Awarapan 2’ का रिलीज डेट किया अनाउंस

अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने 46वें जन्मदिन (24 मार्च) पर फैंस को खास तोहफा दिया है।

24 March 2025

और पढ़े

  1. शादी के बाद से ही रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल! कपल ने तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
  2. हिना खान ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तारीफ की, मच गया हंगामा
  3. Tere Naam: सलमान खान की 'तेरे नाम' ने मचाया तहलका! 300 करोड़ क्लब फिल्म को दी करारी टक्कर
  4. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप...OTT पर धमाल, ये फिल्म ट्रेडिंग लिस्ट में सबको किया पीछे
  5. विवादों के बीच रिलीज हुई द केरल स्टोरी 2, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट...जानिए अबतक का कलेक्शन
  6. प्रभास की ‘स्पिरिट’ में विवेक ओबेरॉय ने मारी एंट्री, फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा
  7. एक दूजे के हुए रश्मिका और विजय, सात फेरे के बाद कपल ने शेयर की तस्वीरें... दोनों ने लिखा प्यारा नोट
  8. 'द केरल स्टोरी 2' के रिलीज पर लगी रोक, केरल हाईकोर्ट का बयान- ‘बिना दिमाग लगाए फिल्म को सर्टिफिकेट...’
  9. आज शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका-विजय... दो रीति-रिवाजों से होगी शादी, प्राइमल थीम में विरोश वेडिंग
  10. Arijit Singh : फैंस के लिए राहत, अरिजीत नए गाने रिकॉर्ड नहीं करेंगे, लेकिन...
  11. बॉडी शेमिंग की वजह से रात-रात भर रोती थीं मृणाल ठाकुर... इस सुपरस्टार ने की एक्ट्रेस की मदद
  12. उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लेंगे सात फेरे, सोशल मीडिया पर कपल ने किया ऐलान
  13. "सुअर का मांस, गोमांस और मछली सह-अस्तित्व...", 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर देख भड़के अभिनेता Prakash Raj
  14. हिंदी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं ये एक्टर, जानिए 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के नाम
  15. शिखर धवन ने सोफी शाइन संग रचाई शादी, मनीष मल्होत्रा के आउटफिट्स में नजर आया रॉयल ग्लैमर, सामने आई तस्वीरें

अगर आपको जन्नत’, ‘आशिकी’, ‘राज’, ‘मर्डर’, ‘गैंगस्टरऔर गुलाम जैसी फिल्में पसंद आई थीं, तो आपके लिए खुशखबरी है! अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने 46वें जन्मदिन (24 मार्च) पर फैंस को खास तोहफा दिया है, उन्होंने 2007 में रिलीज हुई अपनी फिल्म आवारापन के सीक्वल आवारापन 2’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

फ्लॉप से कल्ट क्लासिक बनी आवारापन

2007 में आई आवारापन में श्रिया सरन और मृणालिनी शर्मा थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन वर्षों में इसे कल्ट फिल्म का दर्जा मिल गया। इसके गाने आज भी दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं।

आवारापन -2 टीज़र से बढ़ी फैंस की उत्सुकता

इमरान हाशमी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ‘आवारापन’ के कुछ सीन दिखाए गए। वीडियो के अंत में उनका किरदार शिवम जीवित नजर आता है, जिससे यह सवाल खड़ा हो गया कि क्या वह वाकई बच गया था या कहानी को नए सिरे से आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि फिल्म पूरी तरह से सीक्वल होगी या नए एंगल से बनाई जाएगी।

आवारापन 2’ फिल्म की रिलीज डेट भी इमरान हाशमी ने की अनाउंस

आवारापन 2’ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में फिल्म दस्तक देगी। इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा - "बस मुझे कुछ और देर जिंदा रख... आवारापन 2, 3 अप्रैल 2026!"

आवारापन 2’  में श्रिया सरन की वापसी पर सस्पेंस !

फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन अभिनेत्री के नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या श्रिया सरन इस सीक्वल में भी नजर आएंगी या फिर कोई नई अभिनेत्री फिल्म में एंट्री लेगी। फैंस के लिए यह खबर किसी ट्रीट से कम नहीं है, अब बस 2026 का इंतजार है!

Published By : Anjali Mishra 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in