खौफ के साये में 26/11 हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, भारत प्रत्यर्पण रोकने के लिए फिर लगाई अर्जी कहा- जिंदा नहीं बचूंगा...

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत आने से खौफ खा रहा है। कुछ दिनों पहले ही इसने भारत प्रत्यर्पण किए जाने से बचने के लिए अमेरिकी अदालत का दरवाजा खटखटाया था

20 March 2025

और पढ़े

  1. India-UK FTA: भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता अप्रैल से लागू होने की संभावना, ब्रिटिश संसद में बहस...
  2. ढाका में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, BNP की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन, भारत की ओर से ओम बिरला रहेंगे मौजूद
  3. अमेरिका का बड़ा बदला! सीरिया में ISIS के ठिकानों पर किया अटैक....कहा- हमारे सैनिकों को नुकसान पहुंचाया तो जवाब...
  4. चीन का बड़ा फैसला... अफ्रीकी के 53 देशों के लिए टैरिफ जीरो, जानें इसके पीछे की वजह
  5. Bangladesh: 17 फरवरी को PM पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत इन 13 दोशों को भेजा न्योता
  6. कौन है निखिल गुप्ता? जिसे खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश मामले में मिली 24 साल की सजा
  7. Bangladesh में BNP ने दो-तिहाई बहुमत से जीत की हासिल, PM मोदी से लेकर अमेरिका तक ने तारिक़ रहमान को दी बधाई
  8. Bangladesh Elections 2026: 299 सीटों पर मतदान शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग, भारत की टिकी नजरें
  9. फ्रांस में 79 वर्षीय शख्स ने 89 नाबालिगों लड़कों का किया यौन शोषण...आरोपी का नाम हुआ सार्वजनिक, जानिए दरिंदगी भरी कहानी
  10. सोमालिया के समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग... 15 मिनट बाद हुआ पैसेंजर प्लेन क्रैश, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
  11. बांग्लादेश में चुनावी माहौल के बीच अल्पसंख्यकों पर हमला, वोटिंग से 48 घंटे पहले हिंदू कारोबारी की हत्या
  12. नाइजीरिया में मौत का तांडव,...यात्रियों से भरा ट्रक का सड़क हादसा, 30 की मृत्यु
  13. हत्या या मौत? बांग्लादेश के हिंदू नेता की जेल में निधन, शेख हसीना की पार्टी के थे रमेश चंद्र सेन
  14. रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, AIMSA ने पीएम मोदी को लिखा लेटर; सरकार से की ये डिमांड
  15. PM Modi के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन, भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात

26 नवंबर 2008 का दिन भारतीय इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज है। यह वही दिन है जब सीमा पार से आए आतंकवादियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में निर्दोष और मासूम भारतीयों की लाशें बिछा दीं। सारी मुंबई जब दौड़ रही थी तब वहां होटल ताज से लेकर दूसरी प्रतिष्ठित इमारतों को आतंकवादियों ने अपना निशाना बनाया।

इस हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत आने से खौफ खा रहा है। मुंबई हमले का यह हत्यारा अब डर के साये में है। कुछ दिनों पहले ही इसने भारत प्रत्यर्पण किए जाने से बचने के लिए अमेरिकी अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जहां इसकी अर्जी खारिज कर दी गई। वहीं एक बार फिर यह सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचा है।

खारिज हो चुकी है पहले की अर्जी

भारत को अपने प्रत्यर्पण को रोकने के लिए आतंकी ने अमेरिका की उच्चतम आदालत में मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स के समक्ष एक अनुरोध दायर किया है। इस महीने की शुरुआत में यूएस सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एलेना कगन द्वारा उसकी समीक्षा याचिका को खारिज कर दिया गया था जिसके बाद वह फिर सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचा है।

क्या कहा नई याचिका में

अपने भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग करते हुए तहव्वुर राणा ने अपनी याचिका नवीनीकृत किया है। उसकी नई अपील में कहा गया है कि , "याचिकाकर्ता तहव्वुर राणा ने न्यायमूर्ति कगन को पहले संबोधित बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के मुकदमे के लंबित रहने के लिए अपने आपातकालीन आवेदन को नवीनीकृत किया है और अनुरोध किया है कि नवीनीकृत आवेदन को यूएस सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर प्रकाशित आदेश के अनुसार मुख्य न्यायाधीश रॉबर्ट्स को निर्देशित किया जाए।"

ऐसा होता है तो जिंदा नहीं बचेगा

यूएस सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने नए आवेदन में, राणा ने तर्क दिया कि वह कई कारणों से भारत में मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त समय तक जीवित नहीं रहेगा। राणा ने एक अपील के माध्यम से कहा, "यदि स्थगन दर्ज नहीं किया जाता है, तो कोई समीक्षा नहीं होगी, और अमेरिकी न्यायालय अधिकार क्षेत्र खो देंगे, और याचिकाकर्ता जल्द ही मर जाएगा।"

- रोहित राय

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in