क्या वृंदावन के प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद विराट कोहली की चमक जाती है किस्मत ?

क्यों बार बार विराट कोहली चले जाते है प्रेमानंद महाराज के पास? RCB का कप्तान न बनाये जाने पर क्या फिर विराट कोहली जाएंगे प्रेमानंद महाराज जी के पास?

17 March 2025

और पढ़े

  1. क्रिकेट फैंस के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, T20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए दिल्ली से साबरमती तक चलाई स्पेशल ट्रेन
  2. T20 World Cup 2026: भारतीय टीम कितनी तैयार, बल्लेबाज फॉर्म में, गेंदबाज चुनौती में
  3. IND vs ENG: सेमीफाइनल में टीम इंडिया का कमाल, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री
  4. सेमीफाइनल से पहले बड़ा सवाल, अभिषेक बाहर होंगे या बरकरार? कुलदीप यादव की एंट्री पर सस्पेंस
  5. 5 मार्च को रद्द हुआ मैच तो....ICC के ये नियम तय करेंगे फाइनल में कौन पहुंचेगा
  6. सेमीफाइनल की दौड़ में भारत ने बनाई राह, इंग्लैंड के खिलाफ होगी रोमांचक भिड़ंत
  7. T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ श्रीलंका... कोच जयसूर्या का टूटा दिल, कहा- 'मैंने यह जिम्मेदारी किसी और को..
  8. T20 सेमीफाइनल की दौड़ अब और दिलचस्प, पाकिस्तान के लिए रास्ता कितना मुश्किल?
  9. क्रिकेटर Rinku Singh पर टूटा दुखों का पहाड़, प‍िता का हुआ न‍िधन... स्टेज-4 लिवर कैंसर से लड़ रहे थे जंग
  10. T20 World Cup 2026: कौन खेलेगा नंबर-3 और प्लेइंग 11 में क्या होगा बदलाव
  11. T20 World Cup: रिंकू सिंह अचानक घर लौटे, टीम में वापसी पर संदेह
  12. T20 वर्ल्ड कप 2026: वानखेड़े में बड़ा मुकाबला, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया
  13. भारत का रोमांचक मुकाबला हार में बदला, साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से हराया, हुई सेमीफाइनल की राह कठिन
  14. क्रिकेट का महासंग्राम, पॉइंट टेबल में भूचाल लाने वाले तीन ताबड़तोड़ मैच आज, फैंस रहें तैयार
  15. बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सलाहुद्दीन ने कहा- खिलाड़ियों का सपना टूटा

इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। इस बार विराट कोहली नहीं बल्कि आरसीबी मैनेजमेंट का कप्तान रजत पाटीदार को चुना गया है। आरसीबी के इस फैसले से विराट के फैन्स काफी दुखी हैं। इधर कुछ समय से देखने में आया है कि विराट कोहली का जब भी बुरा समय आया है वह साधु संतों के पास आशीर्वाद लेने जरूर जाता हैं।

टेस्ट सीरीज में हार के बाद गए थे प्रेमानंद महाराज के पास

कुछ लोगो का ऐसा मानना है की विराट कोहली इन दिनों मशहूर संत प्रेमानंद महाराज जी के मार्ग दर्शन में चल रहे है। टेस्ट सीरीज में हार का सामना करने के बाद विराट कोहली प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं। विराट कोहली जब भी प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात करते है तो वो हमेशा अपने मैचेस में जीत हासिल करते है। 2022 में कोहली और अनुष्का शर्मा ने कई धार्मिक यात्राएं की थी है. इस यात्रा के दौरान ही उन्होंने मशहूर संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद पाया था जिसके बाद विराट कोहली ने जीत हासिल की और अपना शानदार प्रदर्शन भी दिखाया ।

 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद भी...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांच मैचो में विराट कोहली पूरी तरफ विफल रहे. कई लोगो ने कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन के लिए उनकीआलोचना भी की थी और यहां तक ​​कि उनके संन्यास की भी मांग कर दी थी, जिसके बाद ही विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ वृंदावन के प्रसिद्ध पुजारी प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे, उस समय भी कोहली अपने क्रिकेट करियर में बहुत खराब दौर से गुजर रहे थे. ऐसे में वो भक्ति मार्ग की ओर फिर से मुड़े हैं. और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले कृष्ण भजन में शामिल होते दिखे थे।

शादी से पहले आस्था थी कम

खबरों की माने तो, विराट कोहली शादी से पहले आस्था में कम विश्वास रखते थे. लेकिन अनुष्का से शादी के बाद वे बदल गए. विराट अपनी वाइफ अनुष्का के साथ कैंची धाम भी जा चुके हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी विराट कोहली प्रेमानंद जी से मिल चुके थे। लेकिन इस बार विराट कोहली को न चुन कर, आरसीबी मैनेजमेंट ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है, अब ऐसे में ये सवाल उठता है की क्या इस बार फिर से विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी से मिलने जाएंगे और फिर अपने फैन्स को अपनी शानदार प्रर्दशन से कर पाएंगे खुश ?

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in