Space में लंबा समय बिताने के बाद धरती पर Sunita Williams करने वाली हैं वापसी, NASA करेगा लाइव प्रसारण

NASA ने पुष्टि की है कि पिछले 9 महीनों से अंतरिक्ष में मौजूद सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर जल्द ही धरती पर वापस लौटेंगे। दोनों अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसे हुए थे ।

17 March 2025

और पढ़े

  1. 'इस्लामिक NATO' के सपने को बड़ा झटका, PAK-सऊदी के रक्षा समझौते में शामिल होने से तुर्की का इनकार!
  2. Russia Ukraine War: यूक्रेन में सर्दी के बीच भी जंग जारी, ट्रंप ने पुतिन से हमले रोकने का किया दावा
  3. इतिहास का सबसे बड़ा FTA: भारत और EU ने फ्री ट्रेड डील पर किया समझौता, 90% से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर टैक्स कम
  4. India-EU Trade Deal: भारत-EU FTA लगभग तय! BMW-Audi जैसी कारें हो सकती हैं सस्ती
  5. अमेरिका में बड़ा हादसा...टेकऑफ के दौरान क्रैश हुआ जेट, 8 लोग थे सवार
  6. बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, 23 साल के चंचल भौमिक को गैरेज के अंदर जलाया जिंदा
  7. विंटर स्टॉर्म ने अमेरिका में मचाया तहलका! बिजली हुई गुल…13 हजार फ्लाइट कैंसिल
  8. क्या अमेरिका भारत पर लगा 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाएगा? ट्रंप सरकार के मंत्री ने दिए राहत के संकेत
  9. UAE में शांति पर मंथन! राष्ट्रपति ट्रंप के जरिए रूस-यूक्रेन पहली बार कर रहें बातचीत, पुतिन ने रखी शर्त
  10. ईरान के करीब पहुंचा USS अब्राहम लिंकन, ट्रंप की धमकियों से बढ़ा तनाव, क्या जंग की ओर बढ़ रहे हालात?
  11. गाजा युद्ध समाधान के लिए ट्रंप ने शुरू किया ‘बोर्ड ऑफ पीस’, पाकिस्तान भी बना सदस्य
  12. हां, मैं तानाशाह हूं…. स्विट्जरलैंड के दावोस में Donald Trump का चौंकाने वाला बयान
  13. ट्रंप का चेतावनी भरा बयान: ग्रीनलैंड सिर्फ बर्फ नहीं, बल्कि दुनिया की ताकत का केंद्र
  14. ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के बीच ट्रंप की चेतावनी, ‘पूरा देश हो सकता है तबाह, जानिए
  15. Trump Tariff Bomb: दुनिया में फिर हलचल, भारत पर 500% टैरिफ का खतरा?

NASA ने पुष्टि की है कि पिछले 9 महीनों से अंतरिक्ष में मौजूद सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर जल्द ही धरती पर वापस लौटेंगे। दोनों अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसे हुए थे, और अब उन्हें अमेरिका के फ्लोरिडा तट पर उतारा जाएगा, उनकी वापसी के लिए स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन क्राफ्ट पहले ही ISS पर पहुंच चुका है। नासा के अनुसार, यह यान मंगलवार शाम लगभग 5:57 बजे (भारत में 19 मार्च, बुधवार तड़के 3:27 बजे) फ्लोरिडा तट पर उतरेगा।

Sunita Williams की space वापसी का लाइव प्रसारण करेगा NASA 

नासा ने यह भी घोषणा की है कि ISS से स्पेसएक्स क्रू-9 की पृथ्वी पर वापसी का सीधा प्रसारण किया जाएगा। यह लाइव स्ट्रीमिंग सोमवार रात 10:45 बजे (भारत में 18 मार्च सुबह 8:30 बजे) से शुरू होगी, जब ड्रैगन अंतरिक्ष यान के हैच बंद होने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रसारण यान की लैंडिंग तक जारी रहेगा, जिससे लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन सकेंगे।

Sunita Williams ने space में रहकर कई कीर्तिमान गढ़े

सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर पिछले साल 5 जून को ISS गए थे और उन्हें केवल एक सप्ताह बाद धरती पर लौटना था। हालांकि, बोइंग स्टारलाइनर में आई तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी में देरी हुई, जिससे वे 9 महीने तक अंतरिक्ष में ही रह गए। इस दौरान, सुनीता विलियम्स ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए और नए कीर्तिमान स्थापित किए,  उन्होंने अंतरिक्ष में लगभग 285 दिनों का समय बिताया, जो उनकी पिछली अंतरिक्ष यात्राओं के साथ मिलाकर कुल अंतरिक्ष में बिताए गए समय को और बढ़ाता है। इस मिशन के दौरान, उन्होंने वैज्ञानिक अनुसंधानों, प्रौद्योगिकी परीक्षणों और शैक्षणिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके योगदान ने अंतरिक्ष अन्वेषण और अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

Sunita Williams ने Space को बताया अपना 'हैप्पी प्लेस'

सुनीता विलियम्स की यह लंबी अवधि की अंतरिक्ष यात्रा उनके समर्पण और पेशेवर प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भारतीय मूल की अमेरिकी सुनीता विलियम्स दुनिया की सबसे अनुभवी अंतरिक्ष यात्रियों में गिनी जाती हैं। नासा के अधिकारी स्टीव स्टिच ने कहा कि बुच और सुनीता ने शानदार काम किया है, और उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर नासा उत्साहित है। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने बार-बार कहा कि वे ISS में खुश हैं, यहां तक कि सुनीता ने इसे अपना 'हैप्पी प्लेस' भी कहा। हालांकि, चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने से उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in