बंगाल में ईडी के बाद एनआईए टीम पर हमला, कारों में तोड़फोड़, अधिकारी घायल

पश्चिम बंगाल में ईडी के बाद एनआईए की टीम पर हमला हुआ है. एनआईए राष्ट्रीय जांच एजेंसी का प्रमुख है जो विस्फोटों, आतंकवादी हमलों की जांच करता है. लेकिन एनआईए की इस टीम पर हमले की घटना घटी है. कुछ महीने पहले भी ईडी टीम पर इसी तरह का हमला हुआ था.

06 April 2024

और पढ़े

  1. यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला के आरोपी जीशान का एनकाउंटर...एक दिन पहले ही सीएम योगी ने दी थी चेतावनी
  2. यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला के आरोपी जीशान का एनकाउंटर...एक दिन पहले ही सीएम योगी ने दिया था चेतावनी
  3. सरकारी दफ्तर बना शराब पार्टी का अड्डा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  4. इस योजना का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, संवरेगा दिल्ली की महिलाओं का जीवन
  5. पुडुचेरी में विकास की गंगा! PM मोदी ने किया 2700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
  6. Bihar Encounter News: पटना के मरीन ड्राइव पर हाई ड्रामा! पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली, फिर जो हुआ...
  7. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की जमानत पर सेंशस कोर्ट ने लगाई रोक, भड़की कांग्रेस!
  8. Explosion In Nagpur: नागपुर में हुआ भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल!
  9. सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूल्हे को मारा चाकू...फिर गहने लेकर अपने आशिक चाचा के साथ भागी
  10. यूपी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, इस महीने से शुरू होगा पहला चरण.... छह लाख कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी
  11. यूपी में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
  12. CBSE ने की नोएडा के इस स्कूल की मान्यता रद्द, अभिभावकों में चिंता
  13. बेवफा बीवी के वजह से दुखी पति-बेटी ने ट्रेन से कटकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
  14. UP News: महिला ने तोड़ी रिश्तों की मर्यादा, भतीजे संग घर से भागी महिला, जांच में जुटी पुलिस
  15. यूपी के बागपत में 8वीं की छात्रा ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, पुलिस भी रह गई दंग!

पश्चिम बंगाल में ईडी के बाद एनआईए की टीम पर हमला घटना पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर इलाके में हुई. भीड़ ने एनआईए टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. अधिकारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. घटना में एक अधिकारी घायल हो गया. पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर इलाके में शुक्रवार रात हुए ब्लास्ट की जांच करने एनआईए की टीम गई थी.

जैसे ही टीम कुछ आरोपियों की तलाश में आगे बढ़ी, कुछ प्रदर्शनकारियों ने एनआईए टीम को घेर लिया. एनआईए अधिकारियों और सेंट्रल फोर्स पर ईंट-पत्थर फेंके गए. यह घटना सुबह 5.30 बजे की है. दिसंबर 2022 में भूपतिनगर थाने के नारीबिला गांव में एक टीएमसी नेता के घर पर विस्फोट हुआ था. इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई.

ऐसा पहली बार नहीं हुआ

यह पहली बार नहीं है कि पश्चिम बंगाल में जांच व्यवस्था पर हमला हुआ है. इस साल की शुरुआत में संदेशखाली में ईडी की टीम पर हमला हुआ था. 100 से ज्यादा लोगों ने ईडी टीम को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया. गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए. जिस वक्त हमला हुआ, उस वक्त ईडी की टीम राशन घोटाला मामले में शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी. लगभग 55 दिनों के बाद शाहजहाँ को गिरफ्तार कर लिया गया.

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in