चीन की नाक पर भारत बनेगा UNSC का सदस्य, देखें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या कहा

भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की स्थायी सदस्यता के लिए प्रयास कर रहा है। कई अन्य देशों ने भारत का समर्थन किया है. लेकिन चीन इसमें अड़ंगा लगा रहा है.

03 April 2024

और पढ़े

  1. War Updates: अमेरिकी संसद में युद्ध रोकने का प्रस्ताव खारिज, जेलेंस्की का दावा...US ने मांगी मदद!
  2. US Tariffs: ट्रंप के टैरिफ फैसले के खिलाफ कई राज्यों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
  3. जेन-जी आंदोलन के बाद नेपाल में हो रहा पहला चुनाव... 1.90 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार, एक्शन में चुनाव आयोग
  4. US-Iran War: ‘हर मिसाइल रोकना संभव नहीं’, अमेरिका ने माना युद्ध की सच्चाई
  5. Iran-US War: 'जिंदा रहना है तो...', जंग के बीच मिडिल ईस्ट में अमेरिकियों के लिए चेतावनी
  6. पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का ताबड़तोड़ वार... तालिबान ने पाक चौकियों पर किया कब्जा, UN पर भी भड़का
  7. मिडिल ईस्ट में वॉर मोड ऑन, ईरान अमेरिकी एयरबेस पर चुन-चुन कर रहा अटैक; ट्रंप ने कहा- ईरानी जनता अब अपने देश....
  8. खामेनेई की मौत का बदला लेगा IRGC, कहा- अमेरिकी सैन्य अड्डों पर विनाशकारी हमले...
  9. ईरान ने किया पलटवार... इजराइल पर दागीं 400 मिसाइलें, मिडिल ईस्ट में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी किया हमला
  10. शुरू हो गई जंग... इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
  11. बोलीविया में नोटों से भरा विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत...कई घायल
  12. अमेरिका का समर्थन या संकेत? ट्रंप ने की पाकिस्तान के नेताओं की तारीफ, अफगान सीमा पर दिया बड़ा बयान
  13. देर रात छिड़ी जंग! अफगानिस्तान ने 19 पोस्ट पर किया कब्जा...तो Pakistan ने भी काबुल-कंधार में किए एयरस्ट्राइक
  14. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी, कहा- शर्मनाक हरकत का मिलेगा जवाब...
  15. 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदों की उम्मीदों के बीच इस्राइल रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की स्थायी सदस्यता के लिए प्रयास कर रहा है। कई अन्य देशों ने भारत का समर्थन किया है. लेकिन चीन इसमें अड़ंगा लगा रहा है. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत को UNSC की स्थायी सदस्यता जरूर मिलेगी. लेकिन उन्होंने कहा कि इसके लिए और प्रयास की जरूरत है. ये बयान उन्होंने गुजरात में बोलते हुए दिया है. दर्शकों ने उनसे इस बारे में सवाल किया. जिसका जवाब देते हुए एस जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना करीब 80 साल पहले हुई थी. पांच देशों अर्थात् चीन, फ्रांस, रूसी संघ, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने का निर्णय लिया था. उस समय विश्व में 50 देश स्वतंत्र थे. बाद में इनकी संख्या बढ़कर 193 हो गई.

एस जयशंकर ने क्या कहा?

एस जयशंकर ने कहा, ''लेकिन इन पांचों देशों ने अपना नियंत्रण बनाए रखा है. उन्होंने कहा, लेकिन अब बदलाव के लिए कहा जाना अजीब बात है. कुछ सहमत होते हैं, कुछ ईमानदारी से अपनी राय व्यक्त करते हैं. लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जो उल्टा काम करते हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि ये कई सालों से चल रहा है. लेकिन अब बदलाव होना चाहिए. भारत को स्थाई सदस्य बनाया जाना चाहिए. ऐसी भावना पूरी दुनिया में बनी है. यह भावना निरंतर बढ़ती जा रही है. हम इसे जरूर हासिल करेंगे.' लेकिन बिना मेहनत के कुछ भी हासिल नहीं होता. हमें कड़ी मेहनत करनी होगी.

दुनिया भर में बढ़ी मांग

भारत, जापान, जर्मनी और मिस्र ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को एक प्रस्ताव सौंपा है. तो अब ये बात और आगे बढ़ सकती है. लेकिन हमें दबाव डालना ही चाहिए और जब दबाव बढ़ता है तो दुनिया में ये भावना पैदा होती है कि संयुक्त राष्ट्र कमजोर हो गया है. यूक्रेन युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र और गाजा पर हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र में उथल-पुथल मची हुई थी। आम सहमति नहीं बन पाई. मुझे लगता है जैसे-जैसे यह भावना बढ़ेगी, हमें स्थायी जगह मिलने की संभावना भी बढ़ती जायेगी.

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in